निजी जिंदगी से तंग आकर अभिनेता संदीप नाहर ने की खुदकुशी

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में अभिनय करने वाले अभिनेता संदीप नाहर ने मुंबई के गोरेगांव में स्थित अपने घर पर सोमवार देर रात सुसाइड कर ली है। सुसाइड करने से पहले अभिनेता ने अपने फेसबुक अकॉउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी परेशानियों के बारे में जिक्र करते हुए खुलासा किया कि वह यह कदम क्यों उठा रहे हैं।
अभिनेता ने अपने पोस्ट में बताया है कि उनकी निजी जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और उनकी अपनी पत्नी से काफी हद तक अनबन चल रही है, जिससे वह परेशान हो गए हैं और अब अपनी जिंदगी समाप्त करना चाहते हैं।
अभिनेता के इस पोस्ट से जहां हर कोई हैरान, वहीं हर कोई उनकी सुसाइड की खबर से हर कोई स्तब्ध भी है। किसी के लिए भी यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि पर्दे पर अपनी जिंदादिली को बखूबी दिखाने वाले संदीप असल जिंदगी में इतने ज्यादा परेशान थे।
फिलहाल पुलिस इस मामले की छान बीन कर रही है। संदीप नाहर ने फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत के दोस्त छोटू भैया का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह अक्षय कुमार की फिल्म केसरी और  सोनाक्षी सिन्हा और बादशाह की फिल्म ‘खानदानी शिफाखाना’ में भी अभिनय करते नजर आये थे। संदीप ‘ऑल्ट बालाजी’ के ड्रामा ‘कहने को हमसफर’ में भी काम किया था। संदीप नाहर के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here