वायरल हुआ कंगना रनौत का वीडियो, मिट्टी के बर्तन खरीदती नजर आईं अभिनेत्री

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कंगना मिट्टी के बर्तन खरीदती नजर आ रही हैं।
वीडियो को अभिनेत्री के फैन पेज ने ट्विटर पर साझा किया है, जिसे कंगना ने रीट्वीट करते हुए लिखा-‘आखिरकार रात की शिफ्ट खत्म हो गई, कल बैतूल में खरीदारी करने गई। कई सुंदर मिट्टी के बर्तन खरीदे। मध्य प्रदेश के बारे में प्रशंसा करने और प्यार करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं, हर दिन प्यार में पड़ना।’
सोशल मीडिया पर कंगना के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कंगना रनौत इन दिनों मध्यप्रदेश में अपनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में कंगना एक एजेंट की भूमिका में हैं।  फिल्म का निर्देशन रजनीश घई कर रहे हैं और निर्माता सोहेल मकलई हैं।
वहीं निर्देशक ए.एल विजय के निर्देशन में बनी तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री व अभिनेत्री जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ में जयललिता का किरदार निभाती नजर आयेंगी। इसके अलावा कंगना निर्देशक सर्वेश मेवाड़ की फिल्म ‘तेजस’ में पायलट की भूमिका में नजर आयेंगी।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here