गूंजी किलकारी: करीना दूसरी बार मां बनीं, ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को दिया जन्म

पटौदी खानदान में फिर किलकारियां गूंजी हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान एक बार फिर बेटे के पैरेंट्स बन गए हैं। करीना ने रविवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। उन्हें रविवार को ही यहां भर्ती कराया गया था। करीना ने 2016 में बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था।

Advertisement

करीना ने डिलीवरी से पहले भी काम करना बंद नहीं किया था। शनिवार को उन्हें अपनी टीम और मेकअप आर्टिस्ट मिक्की कॉन्ट्रैक्टर के साथ शूट के लिए रवाना होते देखा गया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वे किस प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गई थीं।

बच्चे के जन्म से पहले नए घर में शिफ्ट हुए थे सैफ-करीना
अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही सैफ और करीना अपने नए घर में शिफ्ट हो चुके थे। उनका यह घर बहुत बड़ा है। इस घर में आलीशान लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल और एक स्पेशल नर्सरी भी बनवाई गई है। जहां तैमूर अपने छोटे भाई के साथ समय बिता सकेंगे।

सारा के जन्मदिन पर अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में शादी की थी। 20 दिसंबर 2016 को उनके बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। 12 अगस्त 2020 को सारा अली खान (सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी) के 25वें जन्मदिन पर सैफ-करीना ने ऐलान किया था कि वे दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।

करीना के पिता ने कहा था दो बच्चे होना चाहिए
करीना ने 2018 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वो और सैफ दो साल बाद 2020 में अपने दूसरे बच्चे की प्लानिंग करेंगे। इस पर करीना के पिता रणधीर कपूर ने कहा था , “उम्मीद करता हूं कि ये सच हो। दो बच्चे तो होने चाहिए जिससे एक दूसरे को कंपनी मिल सके।’

करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
करीना दिसंबर में रिलीज होने जा रही ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान पूरी की। इसके अलावा वे करन जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘तख्त’ में दिखाई देंगी। वहीं सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्में ‘आदिपुरुष’, ‘भूत पुलिस’ और ‘बंटी बबली 2’ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here