Categories: देश

नहीं बचा पाए दक्षिण में कांग्रेस का इकलौता किला, पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरी

नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस की अगुआई वाली सरकार गिर गई। मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी सोमवार को बहुमत साबित नहीं कर सके और अपने विधायकों के साथ सदन से वॉकआउट कर दिया। उन्होंने उपराज्यपाल (LG) को इस्तीफा सौंप दिया है। विधानसभा के विशेष सत्र में उन्होंने कहा कि पूर्व LG किरण बेदी और केंद्र सरकार ने विपक्ष के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिश की। अगर हमारे विधायक हमारे साथ होते, तो सरकार पांच साल चलती।

नारायणसामी ने कहा, ‘हमने द्रमुक और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी। इसके बाद हमने कई चुनाव देखे। सभी उपचुनावों में हमने जीत दर्ज की। एक बात साफ हो चुकी है कि पुडुचेरी के लोगों का हम पर भरोसा है।’

6 विधायकों के इस्तीफे से संकट गहराया था
हाल ही में कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार पर संकट के बादल गहरा गए थे। इसके बाद उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने सरकार को बहुमत साबित करने को कहा था। फ्लोर टेस्ट से एक दिन पहले ही रविवार को कांग्रेस और गठबंधन में शामिल DMK के एक-एक विधायक ने और इस्तीफा दे दिया, इसके बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई।

पहले इन 4 विधायकों ने इस्तीफा दिया था
1.
 ए. जॉन कुमार, कांग्रेस
2. ए. नमस्सिवम, कांग्रेस
3. मल्लादी कृष्णा राव, कांग्रेस
4. ई थेपयन्थन, कांग्रेस

रविवार को इन 2 विधायकों ने इस्तीफा दिया
5.
 के. लक्ष्मीनारायणन, कांग्रेस
6. के. वेंकटेशन, DMK

3 विधायक पहले ही कम हो चुके थे
इनके अलावा कांग्रेस विधायक एन. धनवेलु को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। नमस्सिवम और थेपयन्थन भाजपा में शामिल हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि बाकी नेता भी जल्द ही भाजपा में जा सकते हैं।

इसलिए गिरी सरकार
कुल सीटें:
 30+3* = 33
6 विधायकों के इस्तीफे और एक विधायक के अयोग्य घोषित होने के बाद सदन की स्थिति: 33-7= 26
बहुमत के लिए जरूरी थे: 14 कांग्रेस+ 12 (बहुमत से 2 कम)
विपक्ष: 14 (बहुमत के आंकड़े के बराबर)

पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी दिल्ली रवाना
केंद्र सरकार ने चार दिन पहले उपराज्यपाल किरण बेदी को हटा दिया था। उनकी जगह तेलंगाना की गवर्नर डॉ. तिमिलिसाई सुंदरराजन को पुडुचेरी का LG बनाया गया। बेदी चार साल राज्य की उपराज्यपाल रहीं। वे रविवार को दिल्ली रवाना हो गईं।

admin

Recent Posts

आतंकी हमले में बाल-बाल बचे छिंदवाड़ा के कांग्रेस नेता

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। घटना बैसारन…

1 week ago

कश्मीरी बोले- टूरिस्ट नहीं लौटे तो बर्बाद हो जाएंगे: घाटी खाली-बुकिंग्स कैंसिल

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 27 टूरिस्ट की जान ले ली। यही बात सबसे…

1 week ago

65 साल पुराना जल समझौता रोका: वीजा रद्द, बॉर्डर बंद; फैसलों के मायने

पहलगाम हमले के दूसरे दिन भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार माना है। पीएम…

1 week ago

जामिया उम्मुल लिलबनात ने पहलगाम आतंकी घटना की कड़ी निंदा की

कैंडल जलाकर और 2 मिनट मौन रहकर मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई …

1 week ago

कटाक्ष टिप्पणी..पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों…

पहलगाम हमला : बहुत खुशी हुई  पहलगाम हमले में हमारे 27 परिजन मारे गए यह…

1 week ago

भाजपा कार्यालयों के समक्ष गांधीवादी तरीके से करेंगे विरोध प्रदर्शन- अविनाश

लखनऊ, 23 अप्रैल 2025।आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी…

1 week ago