अफीम नहीं मिलता है तो देश में भ्रम फैलाते हैं राहुल गांधी : गिरिराज

बेगूसराय।बिहार में बेगूसराय लोकसभी सीट से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बुधवार को राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि संसद में खुद फिशरी मंत्रालय से सवाल पूछते हैं। लेकिन, जब जवाब में भ्रम फैलाने वाला अफीम नहीं मिलता है तब देश में घूम-घूम कर भ्रम फैलाते हैं। लोगों को सोचना होगा कि यह दिमागी दिवालियापन है या सोची समझी साजिश।

Advertisement

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने त्रिवेंद्रम में राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कटाक्ष किया है। इस कटाक्ष पर उन्होंने कहा है कि अब राहुल गांधी सीधा बॉर्डर पार जाएंगे। पहले उत्तर से दक्षिण आए और अब दक्षिण से सीधा बॉर्डर पार जाएंगे। हिंदुस्तान तोड़ने का नेहरू स्कीम दुबारा नहीं चलेगा।

गिरिराज सिंह ने यह हमला तब किया जब राहुल गांधी ने कहा था कि पहले 15 साल के लिए मैं उत्तर में एक सांसद था तो मुझे एक अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी। मेरे लिए केरल आना बहुत ताजा था, क्योंकि अचानक मैंने पाया कि लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं और न केवल सतही तौर पर बल्कि मुद्दों में विस्तार से जाने वाले।

इसके अलावा गिरिराज सिंह ने गुजरात में भाजपा की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बात पहले राजस्थान की हो या आज गुजरात की, यह जीत बहुत खास है। इस जीत में भाजपा को सभी वर्गों का समर्थन मिला, खासकर भाजपा के प्रति गुजरात के युवाओं का व्यापक समर्थन देखना खुशी की बात है। सभी जनता, भाजपा कार्यकर्ता और सी.आर. पाटिल को जीत की शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here