तैरते आशियाने: पेरू-बोलीविया बॉर्डर पर 70 कृत्रिम द्वीपों पर 4 हजार लोग बसे

लिमा/ला-पाज। दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील टिटिकाका में पानी में तैरती बस्तियां बसाई जा रही हैं। यह जगह समुद्रतल से 12,500 फीट ऊंचाई पर है। इस झील में 70 आइलैंड हैं। इन पर करीब 4000 लोग रहते हैं। ये द्वीप इंसानों के बनाए हुए हैं और सभी तैरते हैं। द्वीपों की इन्हीं खासियत के कारण यहां की आबादी लगातार बढ़ रही है।

Advertisement

पेरू और बोलीविया के लोगों ने झील में छोटे-छोटे नए आइलैंड बनाने शुरू कर दिए हैं। वर्ल्ड लैंडफोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, झील में बढ़ रही बसावट आने वाले दिनों में परेशानी खड़ी कर सकती है। क्योंकि आबादी बढ़ने से प्रदूषण फैलेगा और झील को नुकसान होगा।

टोटोरा रीड्स के बने हैं आइलैंड: इन द्वीपों का बेस टोटोरा रीड्स की मोटी चादर पर बना है। इन पर घर भी हल्की लकड़ी और टोटोरा रीड्स के बने हैं। इसके चलते ये तैरते रहते हैं। टोटोरा रीड्स जलीय इलाकों में पाई जाने वाली लकड़ी होती है। कुछ मछुआरे इसकी नाव भी बनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here