मेरठ में AAP की महापंचायत आज, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल करेंगे संबोधित

मेरठ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तर प्रदेश के मेरठ में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। यह महापंचायत रोहटा बाइपास पर संस्कृति रिजॉर्ट में आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से आयोजित की गई है। इसे आप का UP में 2022 विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान से जोड़ा रहा है। कृषि कानूनों की वापसी को लेकर हो रही इस महापंचायत के लिए कार्यकर्ता बीते कई दिनों से गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे थे।

Advertisement

प्रशासन ने तीन हजार किसानों के जुटने की दी अनुमति
अरविंद केजरीवाल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। उनकी पार्टी पंचायत चुनाव के लिए भी कमर कसे हुए है। प्रशासन ने तीन हजार लोगों को इस महापंचायत में जुटने की अनुमति दी है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का दावा है कि महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कुछ राजनीतिक दल व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।

पश्चिमी UP में महापंचायत राजनीतिक हावी
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का BJP के खिलाफ गुस्से के चलते विपक्षी दलों में मोदी-योगी सरकार को घेरने का अवसर मिल गया है। यही वजह है कि कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल बार-बार पश्चिमी UP में महापंचायत कर रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब तक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मथुरा में महापंचायत कर चुकी हैं। आज सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत भी एक महापंचायत को संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here