कैच द रेन कैम्पेन: जल शक्ति अभियान की शुरुआत, 30 नवंबर तक चलेगी मुहिम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विश्व जल दिवस पर जल शक्ति अभियान की शुरुआत की। इस अभियान को कैच द रेन कैम्पेन का नाम दिया गया है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों को सूखे से राहत मिलेगी। PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी शुरुआत की।

Advertisement

इस अभियान को मानसून की शुरुआत से पहले और उसके खत्म होने के बीच 30 मार्च से 30 नवम्बर के बीच चलाया जाएगा। जमीनी स्तर पर जल संरक्षण में जन भागीदारी के लिए इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में शुरू किया जाएगा। इसका मकसद बारिश के पानी को बचाने और संरक्षित करने के लिए लोगों को आगे लाना है।

केन-बेतवा सम्पर्क परियोजना पर मुहर लगेगी
इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के बीच केन-बेतवा सम्पर्क परियोजना के लिए ऐतिहासिक समझौते पर भी साइन करेंगे। नदियों को आपस में जोड़ने की यह राष्ट्रव्यापी योजना देश की यह पहली परियोजना है।

चुनाव वाले राज्यों को छोड़कर सभी जगह होंगे कार्यक्रम
इस कार्यक्रम के बाद जल और जल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए देश के सभी जिलों की ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं में कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। जल संरक्षण के लिए ग्राम सभाएं जल शपथ भी लेंगी। यह आयोजन उन राज्यों में नहीं होंगे, जहां चुनाव होने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here