LIVE: सेंसेक्स 49500 के स्तर पर, निफ्टी में भी करीब 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार को अच्छी मजबूती है। सेंसेक्स 284 पॉइंट चढ़कर 49,443 पर पहुंच गया है। कारोबारी दिन में इंडेक्स ने दिन के सबसे निचले स्तर 48,936 को भी छुआ। निफ्टी भी 96 अंकों की बढ़त के साथ 14,734.50 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले सोमवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

Advertisement

मेटल और फार्मा सेक्टर में तेजी
निवेशक सबसे ज्यादा मेटल और फार्मा सेक्टर के शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं। NSE पर दोनों इंडेक्स 1-1% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में JSW स्टील के शेयर में 3% की बढ़त है। इंडेक्स में अदाणी पोर्ट का शेयर सबसे ज्यादा 5% ऊपर कारोबार कर रहा है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजय कुमार के मुताबिक दुनियाभर की आर्थिक रिकवरी में सबसे आगे अमेरिका और चीन हैं, जिससे उभरते बाजार जैसे भारत को फायदा मिल रहा है। दूसरी ओर तिमाही नतीजों की भी शुरुआत होने वाली है। इससे बाजार में खरीदारी लौटी है। उन्होंने बताया कि भारतीय बाजार में बढ़त आगे भी जारी रहेगी। इसमें मिडकैप और स्मॉलकैप सेक्टर के शेयर फोकस में रहेंगे। इन सेक्टर ने निवेशकों को 2021 में अब तक 15% का रिटर्न दे चुके हैं।

1,724 शेयरों में बढ़त
इसी तरह सेंसेक्स में भी शामिल 30 में से 26 शेयरों में बढ़त है। एशियन पेंट्स का शेयर 3.5% ऊपर कारोबार कर रहा है। BSE पर 2,630 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,724 शेयरों में बढ़त और 789 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 206.80 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 205.09 लाख करोड़ रुपए था।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों का हाल…

जापान, चीन सहित कोरिया के बाजारों में गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 354 पॉइंट्स यानी 1.18% गिरकर 29,735 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 11 अंक नीचे 3,473 पर आ गया है।
  • कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी 4 अंकों की मामूली गिरावट है, इंडेक्स 3,117 पर कारोबार कर रहा है।
  • दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 75 अंक ऊपर 7,140 पर पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड बढ़त, आर्थिक रिकवरी से खरीदारी
अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूत आर्थिक रिकवरी के चलते खरीदारी रही। S&P 500 और डाओ जोंस इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। S&P 500 इंडेक्स 58 पॉइंट ऊपर 4,077 पर बंद हुआ। इसी तरह डाओ जोंस इंडेक्स 373 पॉइंट बढ़त के साथ 33,527 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स भी 225 अंक उछाल के साथ 13,705 पर पहुंच गया है। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में सपाट कारोबार देखने को मिला, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

कोरोना के रिकॉर्ड मामलों से बिगड़ा शेयर बाजार की चाल
शेयर बाजार में 5 अप्रैल को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 870 अंक गिरकर 49,159.32 पर और निफ्टी भी 230 अंक नीचे 14,637.80 पर बंद हुआ। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 931.66 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 75.48 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here