टूटी पसली के साथ अगले ही दिन काम पर लौटे देखी गर्ल के हबी निक जोनस

अमेरिकन सिंगर व एक्टर निक जोनस हाल ही में एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसमें उन्हें कुछ छोटे आईं थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। लेकिन चोट के बावजूद वह अमेरिकन सिंगिंग  रियलिटी शो ‘द वायस’ की शूटिंग के लिए सेट पर वापस आ गए है। निक ने इसकी जानकारी खुद फैंस को सोशल मीडिया पर सेट से अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर करते हुए दी है।
निक के शो पर वापस आने से जहां उनके फैंस काफी खुश और उत्साहित हैं तो वहीं उनकी सेहत को लेकर चिंतित भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार निक जोनस शनिवार को शो की शूटिंग की दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और डॉक्टर्स ने उन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन निक ने उस समय सब को चौंका दिया, जब वह चोट के अगले ही दिन शूट पर लौट आए।
उल्लेखनीय है कि निक जोनस बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के चलते पिछले एक साल से लंदन में हैं। जबकि निक लॉस एंजेलिस में अपने शो ‘द वॉयस’ पर काम कर रहे हैं। निक जोनस इस शो में जज की भूमिका में हैं। कुछ  समय पहले ही निक ने अपना नया एल्बम स्पेसमैन भी लॉन्च किया था, जो काफी चर्चा में रहा और फैंस के बीच काफी पसंद किया गया।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here