नेवी के रेस्क्यू ऑपरेशन का आज चौथा दिन, 38 की तलाश में जुटे 5 INS जहाज

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ के चलते समुद्र में डूबे जहाज (बार्ज- पी305) में सवार 37 नाविकों के शव नेवी को मिले हैं। गुरुवार देर रात 11 शव INS कोलकाता से मुंबई के तट पर लाए गए। नेवी के ऑपरेशन का आज चौथा दिन है और रेस्क्यू ऑपरेशन को 55 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है।

Advertisement

INS कोच्चि अभी भी समुद्र में बचाव के काम में जुटा है। समुद्र की लहरों के बीच अभी भी 38 नाविक लापता हैं। ONGC के मुताबिक, इस पर 263 लोग सवार थे। हालांकि, नेवी की ओर से यह आंकड़ा पहले 273 बताया गया था।

टोही विमान पी-81 की मदद से जारी है तलाशी अभियान
लहरों में लापता हुए नाविकों की तलाश के लिए नौसेना के विमान और हेलिकॉप्टर करीब 60 घंटे से ज्यादा की उड़ान भर चुके हैं। नौसेना अब अपने टोही विमान पी-81 की मदद ले रही है। तीन पी-81 विमान तमिलनाडु एयर बेस से उड़ान भरकर मुंबई के समुद्र में नाविकों की तलाश में जुटे हैं। अत्याधुनिक तकनीक से लैस पी-81 आसमान में रह कर समुद्र की गहराई की हर हलचल का आसानी से पता लगाने में सक्षम है।

नेवी के हेलिकॉप्टरों की सहायता से रेस्क्यू का काम किया जा रहा है।
नेवी के हेलिकॉप्टरों की सहायता से रेस्क्यू का काम किया जा रहा है।

5 INS शिप को रेस्क्यू के काम में लगाया गया
जहाज मुंबई के समुद्र तट से करीब 88 किलोमीटर दूर हीरा ऑइल फील्ड्स के इलाके में डूबा है। इसीलिए, नौसेना 80 से 100 किमी के क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है। आसमान से तलाश जारी रखने के लिए 6 हेलिकॉप्टर और 3 विमान की मदद ली जा रही है। INS कोच्चि और कोलकाता के अलावा, INS तेग, INS बेतवा और INS ब्यास भी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

समुद्र की लहरों में फंसे अन्य तीन जहाज के सभी लोग सुरक्षित
इससे पहले तीन अन्य जहाज, GAL कंस्ट्रक्टर पर 137 लोग फंसे थे, इन सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है। बार्ज SS-3 पर 202 और सागर भूषण पर 101 लोग फंसे हैं। नेवी के मुताबिक, ये सभी लोग सुरक्षित हैं और इन्हें खाना-पानी जैसी चीजें मुहैया कराई गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here