टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी पर केस दर्ज करने के बाद मुंबई पुलिस ने कंसा तंज

अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वाले  फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ हाल ही में कोविड-19 के नियमों का उललंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार की शाम टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी जिम से लौट रहे थे। इस दौरान दोनों मुंबई के बांद्रा स्थित बैंडस्टेंड के चक्कर लगाते नजर आये। तभी अचानक वहां मुंबई पुलिस पहुंची और उनकी गाड़ी रोक ली।
रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई में दोपहर दो बजे के बाद बिना किसी कारण लोगों के इधर-उधर घूमने पर पाबंदी है लेकिन टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इसके बावजूद बिना किसी कारण शाम तक बांद्रा बैंडस्टैंड के पास मौजूद थे। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफी मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में  भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है।
वहीं इस घटनाक्रम के बाद गुरुवार को मुंबई पुलिस ने दोनों एक्टर्स का बिना नाम लिए तंज कैसा है। मुंबई पुलिस ने दोनों एक्टर्स की कुछ फिल्मों का नाम लेते हुए ट्वीट कर लिखा-‘कोरोना से देश ‘वॉर’  लड़ रहा है, ऐसे में सड़क पर ‘मलंग’ कर रहे दो एक्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आप सभी मुंबईकर से अनुरोध है कि बेवजह सड़क पर ‘हीरोपंती’ ना दिखायें!’
 

 
रिपोर्ट्स के अनुसार कार में दिशा आगे वाली सीट पर बैठी थीं और टाइगर पीछे सीट पर थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें मुंबई पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने उनका आधार कार्ड, लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। पुलिस ने पूछताछ और बाकी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद दोनों को जाने दिया।
बता दें, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान लोगों को बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here