जिपं अध्यक्ष चुनाव: दाखिल नहीं कर सकी नामांकन, सपा ने 11 जिला अध्यक्षों को किया बर्खास्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद सपा ने अपने 11 जिलों के अध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया है। हटाए गए जिलाध्यक्षों में मुरादाबाद, गोरखपुर, आगरा, झांसी, गौतमबुद्धनगर, भदोही श्रावस्ती, बलरामपुर, मऊ, गोंडा और ललितपुर शामिल हैं। पार्टी ने इन सभी जिलों के पार्टी अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।

Advertisement

इन जिलों के जिलाध्यक्ष बर्खास्त

सपा से बर्खास्त किए गए जिलाध्यक्षों की सूची।
सपा से बर्खास्त किए गए जिलाध्यक्षों की सूची।

कई जिलों में पार्टी को प्रस्तावक नहीं मिले
दरअसल समाजवादी पार्टी कई जिलों में अपने प्रत्याशियों का नामांकन तक दाखिल करवा सकी। जिसकी वजह से खराब प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी ने ये फैसला लिया है। मुरादाबाद, झांसी, हमीरपुर सहित कई जिलों में पार्टी को प्रस्तावक तक नहीं मिले। जिसकी वजह से सपा के प्रत्याशियों को रेस से बाहर होना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here