अब वैक्सीन लगवाने को तैयार हैं अखिलेश यादव, लेकिन रखी यह शर्त…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को अपना 48 वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। जन्‍मदिन की खुशियों के बीच एक तरफ जहां बधाई संदेशों का दौर चल रहा है वहीं दूसरी तरफ उन्‍होंने विरोधियों पर सियासी वार भी किए। इस मौके पर उन्‍होंने एक बार फिर कोरोना वैक्‍सीन को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

Advertisement

उन्‍होंने कहा कि सरकार सबसे पहले उत्तर प्रदेश के गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों को वैक्सीन लगवा दें। जो आखिरी बची वैक्सीन हो वो उन्हें लगा दी जाए। इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि अगले साल प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

उन्‍होंने लोगों से अपील की कि वे कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं। कहा कि सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। तीसरी लहर के लिए सरकार को अस्पताल तैयार रखने चाहिए। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रदेश की जनता को वैक्सीन लगवाए। भाजपा की प्रदेश और केंद्र दोनों जगह सरकार है। सपा मुखिया ने कहा कि यह वही पार्टी है जिसने करोड़ों रुपये खर्च किया और कहा कि दो डोज जरुरी है। आज यही पार्टी कह रही है कि एक डोज जरुरी है।

उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा ने परिणामों को प्रभावित करने की काफी कोशिश की। इसके बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा। अब सिर्फ अपना प्रभाव स्‍थापित करने के लिए सरकार ने डीएम और एसपी को खुली छूट दे दी है ताकि वे चुनाव परिणामों को उनके पक्ष में कराएं।

धन और प्रशासनिक ताकत के दुरुपयोग के जरिए चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि जनता ने जिसको बदलाव के लिए वोट दिया था उन्होंने कुछ नहीं किया। भाजपा को चाहिए कि उसने जो वादा किया था उसे निभाए। अपना संकल्‍प पत्र पूरा करे।

चुनाव में बड़े दलों से गठबंधन नहीं 
अगले साल होने वाले चुनाव में गठबंधन के सवाल पर सपा मुखिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने फैसला लिया है कि बड़े दलों के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। उनके साथ अनुभव ठीक नहीं रहा। इस बार हम छोटे दलों को जोड़ेंगे। ज्यादा से ज्यादा है छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे। अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के बारे में उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें भी साथ रखने की कोशिश करेंगे।

भाजपा बेरोजगारी, महंगाई पर बहस नहीं करती
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कभी भी महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती। जबकि यही उत्‍तर प्रदेश के असली मु्द्दे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here