कांग्रेस में हो सकता है बड़ा बदलाव, गांधी परिवार से बाहर का हो सकता है अध्यक्ष !

नई दिल्ली। एक तरफ मोदी मंत्रिमंडल में इस हफ्ते विस्तार होने के आसार हैं, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में अगले कुछ दिनों में शीर्ष स्तर पर बड़े बदलाव होने की संभावना है। और संगठन से लेकर राज्यों तक इसका असर देखा जा सकता है।

Advertisement
सक्रिय मोड में दिखाना चाहती है पार्टी

दरअसल पार्टी के अंदर ही उठ रही आवाजों और दूसरे सहयोगी दलों के दबाव के बीच पार्टी खुद को सक्रिय मोड में दिखाना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी में बड़े बदलाव के लिए तीन फॉर्म्युले तय किए गए हैं। इसके तहत पार्टी को गैर गांधी परिवार से अध्यक्ष का पद मिल सकता है।

विपक्ष के नेता बनेंगे राहुल गांधी ?

इसका विकल्प इसलिए भी बनाया जा रहा है, क्योंकि राहुल गांधी अभी भी परिवार से अलग किसी को अध्यक्ष बनाने की अपनी बात पर कायम हैं। ऐसे में अगर ये बदलाव बना रहा तो इसके लिए भी पार्टी अब खुद को तैयार कर रही है। ऐसी सूरत में राहुल गांधी खुद लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने को तैयार हो सकते हैं।

राहुल गांधी दोबारा बनेंगे पार्टी अध्यक्ष

दूसरे फॉर्म्युले के तहत सोनिया गांधी को ही 2024 तक पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाने पर पार्टी आग्रह कर सकती हैं। तो तीसरे फॉर्म्युले के तहत राहुल गांधी को ही दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए दबाव बनाया जा सकता है।

सक्रिय होकर काम करना चाहते हैं राहुल

हालांकि उम्मीद यही है कि तीसरे फार्मूले के तहत राहुल गांधी को ही दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए दबाव बनाया जा सकता है। वहीं सूत्रों के अनुसार राहुल अभी भी पुराने स्टैंड पर कायम हैं। वह पार्टी के लिए पूरी तरह सक्रिय होकर काम करना चाहते हैं, लेकिन अध्यक्ष पद लेने को तैयार नहीं हैं।

नई टीम के साथ सामने आएंगे राहुल ?

अगर दबाव के बीच राहुल पद लेने को तैयार होते भी हैं, तो माना जा रहा है कि वो पूरी तरह नई टीम के साथ सामने आएंगे। टीम गठन में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा राहुल के करीबी नेता भी इसमें मदद करेंगे। और इस बार इसमें पुराने और नए नेताओं का संतुलन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here