कैबिनेट बदलाव पर राहुल का कटाक्ष, कहा – मतलब अब नहीं होगी वैक्सीन की कमी?

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए विस्तार के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की जगह मनसुख मंडाविया देश के नए स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए है। इसी बीच देश में कोरोना टीकों की कमी का आरोप लगाते  आ रहे राहुल गांधी ने एक बार फिर कटाक्ष किया है। राहुल गांधी नए बदलाव और मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने पर तंज किया है।

Advertisement

मनसुख मंडाविया को देश का नया स्वास्थ्य मंत्री बनाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने लिखा, क्या इसका मतलब वैक्सीन की और कमी नहीं है? राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में #Change इस्तेमाल किया है।

 

राहुल गांधी महीनों से केंद्र सरकार की टीकाकरण नीति के कटु आलोचक रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में वैक्सीन की खुराक की ‘कमी’ को समाप्त करने के लिए कई बार अनुरोध किया है। हालांकि कांग्रेस के इस दावे को कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने झूठ के रूप में खारिज कर दिया है।

इससे पहले, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की टीकाकरण नीति के खिलाफ कई मौकों पर निशाना साधा था। कुछ दिनों पहले भी राहुल गांधी ने वैक्सीन की कमी को लेकर कहा था- वैक्सीन नहीं आई? जिसके जवाब में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने उन्हें कड़ा जवाब दिया था।

हर्षवर्धन ने कहा था कि मैंने जुलाई में वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर आंकड़े पेश किए हैं। राहुल गांधी की दिक्कत क्या है? क्या वह पढ़ते नहीं हैं? क्या वह समझते नहीं हैं? अहंकार और अज्ञानता के वायरस की कोई वैक्सीन नहीं है। कांग्रेस को नेतृत्व को लेकर विचार करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here