CM ममता और प्रशांत किशोर की मुलाकात के क्या हैं सियासी मायने?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने जीत की हैट्रिक लगायी थी और ममता बनर्जी तीसरी बाद सत्ता पर काबिज हुई है। ऐसे में अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस अब राष्ट्रीय राजनीति में अपनी जमीन तलाशनी शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक ममता ने बीते शुक्रवार को प्रशांत किशोर से तीन घंटे लम्बी चली मुलाकात इसी ओर इशारा कर रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर ममता बनर्जी के घर में प्रशांत किशोर लगभग 3 घंटे तक दोनों के बीच लम्बी बातचीत हुई और राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने के लिए खास रणनीति पर बात हुई है।

माना जा रहा है कि बहुत जल्द अगले हफ्ते टीएमसी के जिला स्तर के संगठन में बदलाव हो सकता है। बताया जा रहा है कि टीएमसी अपने संगठन में बदलाव करना चाहता है। इसके तहत एक-एक व्यक्ति एक पद की नीति को आगे लागू करने की तैयारी है।

इसी को ध्यान में रखकर जिला स्तर में टीएमसी के संगठन में फेरबदल किया जाएगा। वहीं ममता भी अब राष्ट्रीय राजनीति में अहम योगदान देने के लिए तैयार है।

बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर की मुलाकात इसी को लेकर हुई है। इसका एक ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है और इसी महीने इसकी घोषणा की जा सकती है।

इस बैठक में यह बातचीत हुई कि टीएमसी अब दूसरे राज्यों में कैसे आगे बढ़े। दूसरे राज्यों में भी टीएमसी अपना विस्तार करे इसको लेकर लम्बी चर्चा हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here