रजनीकांत का बड़ा ऐलान- भंग की राजनौतिक पार्टी, पॉलिटिक्स में अब नहीं आएंगे

नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत की राजनीति अटकलों ने कई साल से फैंस के लिए एक उम्मीद खड़ी की हुई थी। लेकिन आज एक बार फिर रजनीकांत ने साफ कर दिया है कि वह राजनीति में नहीं उतरेंगे। वैसे तो सुपरस्टार रजनीकांत की नई राजनीतिक पार्टी का नाम ऑल इंडिया मक्कल सेवा कक्षी (ऑल इंडिया प्रजा सेवा पार्टी AIMSK) बताया जा रहा था। रजनीकांत ने ऑफिशियल पोस्ट भी किया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि वह अपनी राजनीति संगठन को एक फैन संस्था के तौर पर गठित कर रहे हैं।अब और राजनीति नहीं होगी। वह लिखते हैं, हमें जो उम्मीद थी वह मौजूदा स्थिति के कारण नहीं हुआ। मेरा दोबारा राजनीति में आने का विचार नहीं है। बता दें हाल में ही खबरें सामने आ रही थीं कि रजनीकांत दोबारा राजनीति में आने का मन बना सकते हैं।

लेकिन आज एक बार फिर रजनीकांत ने साफ कर दिया किया कि उनका पॉलटिक्स में आने का कोई निर्णय नहीं है। आज रजनीकांत ने मक्कल मंद्रम के पदाधिकारियों से बातचीत की। इस मीटिंग के बाद अभिनेता ने अपना फैसला सुनाया। खबरें हैं कि रजनीकांत प्रशंसकों के साथ बैठक भी करेंगे।

जनवरी में रजनीकांत ने बताया था कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। साथ ही ये भी साफ कर दिया था कि वह अपना फैसला भी नहीं बदलेंगे। उस दौरान एक्टर ने बताया था कि वह कोरोना स्थिति और अपने स्वास्थ्य को देखते हुए राजनीति में न आने का फैसला ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here