Olympics Opening ceremony: भारतीय दल ने किया मार्च-पास्ट, मनप्रीतऔर मैरी कॉम बने ध्वजवाहक

टोक्यो। पांच साल के लंबे इंतजार के बाद 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक 2020 की ओपनिंग सेरेमनी के साथ सबसे बड़े खेल आयोजन की शुरुआत हुई ।आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ओलंपिक की शुरुआत हुई। ग्रीस के दल ने सबसे पहले मार्च-पास्ट किया। इसके बाद भारतीय दल ने 21 वें नंबर पर मार्ट-पास्ट किया।

Advertisement

भारत की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और भारत की बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम भारत की ओर से ध्वजवाहक बने। जापान ने सबसे आखिरी में मार्च-पास्ट किया। पिछले साल कोविड 19 की वजह से टोक्यो ओलंपिक को स्थगित करना पड़ा था। इस बार बिना दर्शकों के ओलंपिक का आयोजन हो रहा है। कोविड-19 की वजह से मारे गए लोगों को भी ओपनिंग सेरेमनी में याद किया गया।

Tokyo Olympics 2020 Opening ceremony ALL UPDATE:

7:15 PM: .ओलंपिक स्टेडियम के ऊपर 1824 ड्रोन कैमरों से टोक्यो 2020 का प्रतीक दर्शाया गया। आसमान में यह बेहद अद्भुत नजारा देखने को मिला।

 

7:12 PM: इस समय टोक्यो ओलंपिक 2020  की शपथ ली जा रही है। जापान की तरफ से एथलीट YAMAGATA Ryota और टेबल टेनिस स्टार ISHIKAWA Kasumi ने शपथ पत्र पढ़ा।

7:07 PM: ओलंपिक 2020 के मेजबान जापान के दल ने सबसे आखिरी में मार्च-पास्ट किया। जापान की तरफ से 552 एथलीट 37 खेलों में हिस्सा लेंगे। इस बार ओलंपिक में 206 देश भाग ले रहे हैं।

7:03 PM: अमेरिका के दल ने स्टेडियम में मार्च-पास्ट किया। अमेरिका ने 35 खेलों में भाग लेने के लिए 613 एथलीटों को भेजा है। अमेरिका साल 2028 के ओलंपिक का मेजबान है। अमेरिका के शहर लॉस एंजेल्स में ये ओलंपिक होंगे।

6:58 PM: दक्षिण अफ्रीका, म्यामांर, मैक्सिको, मालदीव और मोरक्को ने अपने-अपने दलों के साथ मार्च-पास्ट किया।

6:48 PM: बेल्जियम ने अभी-अभी अपना मार्च-पास्ट पूरा किया। बेल्जियम ने साल 1904 को छोड़कर हर ओलंपिक में हिस्सा लिया है।

6:38 PM: फिलीपींस, फिनलैंड और फिजी के दल ने भी मार्च -पास्ट कर लिया है।

6:32 PM: भारत के पड़ोसी देशों नेपाल और पाकिस्तान के दल ने भी मार्च-पास्ट किया।

6:25 PM: जर्मनी के दल ने अभी अपना मार्च-पास्ट समाप्त किया। उन्हें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने इस दल का शानदार तरीके से अभिवादन किया।

6:14 PM: चीन का दल अभी स्टेडियम में मार्च-पास्ट कर रहा है। रियो ओलंपिक में चीन का प्रदर्शन शानदार रहा था। चीन ने टोक्यो ओलंपिक में 406 सदस्यीय दल भेजा है।

6:04 PM: स्विट्जरलैंड का दल अभी मार्च-पास्ट कर रहा है। स्विट्जरलैंड ने अभी तक हुए सभी ओलंपिक में हिस्सा लिया है।

5:53 PM: इटली का दल अभी मार्च-पास्ट कर रहा है। 2026 के विंटर ओलंपिक गेम्स का मेजबान भी इटली है।

5:35 PM:  भारत के बाद  इंडोनेशिया, युगांडा, यूक्रेन, उज्बेकिस्तान, उरुग्वे, ब्रिटेन, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, इक्वाडोर, मिस्र अब तक मार्च पास्ट कर चुके हैं।

5:22 PM: भारतीय दल अभी ओलंपिक स्टेडियम में मार्च-पास्ट कर रहा है। भारत की तरफ से ध्वजवाहक हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और भारत की बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम है।

5:20 PM: ग्रीस के बाद आइसलैंड, आयरलैंड, अजरबैजान, अफगानिस्तान, यूनाइटेड अरब अमीरात,अल्जीरिया के दल ने मार्च पास्ट किया। भारत मार्च करने वाला 21 वां दल होगा।

5:10 PM: टोक्यो 2020 के उद्घाटन समारोह में सबसे पहले ग्रीस के दल ने मार्च पास्ट किया।

5:05 PM: रंगारंग कार्यक्रम के बीच ओलंपिक रिंग अब ओलंपिक स्टेडियम में पहुंच चुकी है। ये रिंग 1964 के टोक्यो ओलंपिक के एथलीटों द्वारा लगाए गए पेड़ों की लकड़ी से बनाई गई है।

5:00 PM: कोविड -19 महामारी की वजह से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। जिन ओलंपियन का निधन हुआ है, उन्हें भी याद किया गया।  1972 के म्यूनिख ओलंपिक खेलों में मारे गए इजरायली टीम के एथलीटों का भी विशेष उल्लेख किया गया। इन सभी की याद में एक मिनट का मौन रखा गया।

4:50 PM: इस समय जापान का झंडा फहराया जा रहा है और जापान का राष्ट्रगान गाया जा रहा है।

4:40 PM: उद्घाटन समारोह की शुरुआत टोक्यो को 32वें ओलंपियाड की मेजबानी मिलने के पल के वीडियो से की गई। इसके बाद स्टेडियम में शानदार आतिशबाजी हुई।

4:30 PM :  टोक्यो ओलंपिक 2020 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here