तो इसलिए दो दिन से संसद नहीं आ रहे थे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी !

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन दिन पहले कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी वैक्सीन लगवाने के बाद गुरुवार और शुक्रवार को संसद में मौजूद नहीं हुए। हालांकि अभी ये पता नहीं लगा है कि उन्होने कोवैक्सीन की डोज ली है या फिर कोविशील्ड की।

Advertisement
BJP ने राहुल पर लगाया था आरोप

याद हो कि BJP राहुल गांधी से कोविड-19 वैक्सीनेशन में देरी को लेकर सवाल पूछ चुकी है। साथ ही राहुल गांधी और उनके परिवार पर लोगों में वैक्सीन को लेकर संकोच पैदा करने का भी आरोप BJP ने लगाया था। जिसपर कांग्रेस ने कहा था कि सोनिया गांधी ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं। वहीं प्रियंका गांधी ने वैक्सीन की पहली डोज ली, और डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक कोरोना से ठीक होने के बाद राहुल गांधी वैक्सीन लगवाएंगे।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 46 करोड़ के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 46 करोड़ के पार हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को 18-44 साल के 20,96,446 को पहली डोज और 3,41,500 को दूसरी डोज दी गई। वहीं सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग के 15,17,27,430 लोगों ने अपनी पहली डोज ली। तो टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 80,31,011 लोगों ने अपनी दूसरी डोज ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here