कायर आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला, कश्मीर में सेना के 5 जवान शहीद

जम्मू। पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं। आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से लगातार ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। इस सबके बीच सोमवार को जम्मू के पुंछ से एक बुरी खबर आई। पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के चार जवान और एक जेसीओ शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान पांचों जवान बुरी तरह घायल हो गए थे और बाद में वो शहीद हो गए।

Advertisement

बताया जा रहा है कि पुंछ जिले के चमरेर जंगल में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। एजेंसियों को मुगल रोड के पास चमरेर के जरिए आतंकियों के घुसपैठ का इनपुट मिला था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने यहां ऑपरेशन चलाया।

आज सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यहां मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर लिया है आतंकियों के साथ एनकाउंटर जारी है।

जंगल में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। एनकाउंटर के दौरान ही सेना के चार जवान और एक जेसीओ बुरी तरह घायल हो गए थे। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

इधर, जम्मू-कश्मीर के ही पुंछ में भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार सुबह एनकाउंटर हुआ। डिफेंस PRO ने बताया, ‘खुफिया इनपुट मिलने पर सुरक्षाबलों ने पुंछ के सूरनकोट इलाके में डेरा की गली से सटे गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया था, इसी दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह मुठभेड़ हुई।’

अनंतनाग और बांदीपोरा में 2 आतंकी मारे गए
इधर, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए दहशतगर्द की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। कश्मीर के IGP विजय कुमार ने बताया कि डार बांदीपोरा के शाहगुंड में हाल में हुई नागरिकों की हत्या में शामिल था।

कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।
कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

अनंतनाग में एक आतंकी ढेर, एक जवान भी घायल
वहीं, अनंतनाग में भी सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें सुरक्षाबलों ने एक दहशतगर्द का मार गिराया है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि दोपहर तक ऑपरेशन जारी था। यहां दो आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here