21 व 22 को प्रयागराज पहुंचेगी शिवपाल की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा

प्रयागराज। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का आगमन दो दिन के लिए प्रयागराज में हो रहा है। उनकी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा 21 अक्टूबर को प्रयागराज पहुंच रही है। यात्रा दूसरे दिन यानी 22 अक्टूबर को भी यहां मौजूद रहेगी फिर यहीं से प्रतापगढ़ के लिए रवाना होगी। इस कार्यक्रम को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisement

इस रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व पूर्व सांसद बीर पाल सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव राम नरेश यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली प्रयागराज आ रहे हैं। वह इस रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक भी करेंगे।

मुस्लिमों को जोड़ने की तैयारी

शिवपाल सिंह यादव प्रयागराज आगमन के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी जोड़ेंगे। यही कारण है कि 21 अक्टूबर को उनकी जनसभा शहर के ऐसे स्थान पर आयोजित की जाएगी सबसे ज्यादा संख्या मुस्लिमों की है। यह आयोजन मजीदिया इस्लामिया कालेज में शाम 4:30 बजे होना तय है। इसके लिए कार्यकर्ता ज्यादा से लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुरोध कर रहे हैं।

पूरी मजूबती से उतरेंगे चुनाव में

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रयागराज मंडल के प्रभारी व प्रदेश महासचिव लल्लन राय ने बताया कि पार्टी पूरी मजबूती से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा के जरिए हम भाजपा सरकार की किसान विराेधी, आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ भी आवाज उठाएंगे।

मंडल के सभी जिलों में जाएगी यात्रा

यह सामाजिक परिर्वतन रथ यात्रा प्रयागराज मंडल के सभी जिलों में प्रवेश करेगी। 20 अक्टूबर को फतेहपुर जनपद से रवाना होगी जो दूसरे दिन 21 अक्टूबर को कौंशाबी जनपद पहुंचेगी। यहां से 21 को ही यात्रा प्रयागराज पहुंचेगी। 22 को शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here