86 हजार के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटों में कोरोना के 3970 नए मामले

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या अब 86 हजार के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3970 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 85,940 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 103 मौतें दर्ज हुई हैं। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2752 तक पहुंच गई है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में विदेशी भी हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2233 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
देश में कुल 30,153 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। देश में अभी कोरोना के कुल 53,035 एक्टिव मामले हैं। देश में अब तक 20 लाख 39 हजार 952 कोरोना सैम्पल की जांच हो चुकी है। बीते तीन दिन से रोजाना 90 हजार से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 1,576 नए केस सामने आए हैं, जबकि 49 लोगों की मौत हुई है। वहीं, मुंबई में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 933 नए केस सामने आए हैं। अकेले मुंबई में 933 नए मामलों की पुष्टि हुई है। मुंबई में कोरोना से अब तक 655 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां अब संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया है। तीसरे नंबर पर करीब 10 हजार मौतों के साथ गुजरात है। हालांकि, अगर तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में मौत की तुलना की जाए, तो तमिलनाडु के हालात काफी बेहतर हैं। गुजरात की 606 और चौथे नंबर पर दिल्ली की 123 मौतों के मुकाबले तमिलनाडु में सिर्फ 71 लोगों की ही जान गई है।

अपडेट्स…

  • आपरेशन समुद्र सेतु के तहत भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस जलाश्व मालदीव की राजधानी माले से 588 भारतीयों को लेकर रवाना हो गया है। यह जहाज रविवार को केरल के कोच्चि बंदरगाह पर पहुंचेगा।
  • अमेरिका के नेवार्क से 121 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान शनिवार तड़के हैदराबाद पहुंचा। यह विमान तड़के 3:14 बजे लैंड हुआ।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि अगर कोई मजदूर सड़क पर दिखे तो उसे पास के शेल्टर में ले जाएं और उसे खाना-पानी दें। मंत्रालय ने कहा कि उन मजदूरों के लिए ट्रेन और बस की व्यवस्था करना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है, जो अपने घर जाना चाहते हैं।
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या और उनमें हुई बढ़ोतरी इस प्रकार से है-
अंडमान और निकोबार- 33, आंध्रप्रदेश में 2307(+102), अरुणाचल प्रदेश-1, असम- 90(+3), बिहार-1018(+24), चंडीगढ़-191, छत्तीसगढ़- 66(+5), दिल्ली –8895(+425), दादरा नगर हवेली- 1, गोवा -15(+1), गुजरात- 9931(+340), हरियाणा-818, हिमाचल प्रदेश- 76(+2), झारखंड-203(+6), कर्नाटक-1056(+69), केरल-576(+16), मध्यप्रदेश- 4595(+169), महाराष्ट्र- 29100 (+1676), मणिपुर-3(+1), मिजोरम-1, मेघालय-13, ओडिशा-672(+61), पुडुचेरी-13, पंजाब-1935, राजस्थान- 4727(+193), तमिलनाडु-10108(+434), तेलंगाना-1454+(40), त्रिपुरा-156, जम्मू-कश्मीर-1013(+30), लद्दाख-43, उत्तरप्रदेश में 4057(+65), उत्तराखंड -82(+4), पश्चिम बंगाल में 2461(+94) मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here