दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस संगीता धींगरा सहगल ने दिया इस्तीफा

???????????????????????????????
– जैन हवाला केस, मैच फिक्सिंग केस, लाजपत नगर बम ब्लास्ट केस में सुनाये थे फैसले 
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस संगीता धींगरा सहगल ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है। उनका इस्तीफा 30 मई से प्रभावी माना जाएगा। जस्टिस धींगरा को दिल्ली राज्य उपभोक्ता निवारण आयोग के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए जाने की संभावना है। वर्ष 1958 में जन्मीं जस्टिस सहगल ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई चंडीगढ़ से की।
1978 में ग्रेजुएशन करने के बाद 1981 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की। 1983 में उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से एमए किया था। 1985 में उन्होंने दिल्ली न्यायिक सेवा ज्वाइन किया था। दिल्ली की निचली अदालतों में रहते हुए उन्होंने जैन हवाला केस, मैच फिक्सिंग केस, लाजपत नगर बम ब्लास्ट केस में फैसला सुनाया था।
जस्टिस सहगल ने 2003 से 2004 तक प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव का पद संभाला था। 2010 से 2013 के बीच न्यायिक सेवा में रहते हुए उन्होंने कैश फॉर वोट मामले में फैसला सुनाया था। उन्हें अप्रैल 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार जनरल नियुक्ति किया गया। 15 दिसंबर 2014 को उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया और 2 जून 2016 को हाईकोर्ट का स्थायी जज नियुक्ति किया गया था।
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here