मध्यप्रदेश। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ महू के मानपुर थाने में बुधवार देर रात एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले को लेकर मंत्री सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए, जहां से उन्हें फटकार मिली है।
सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को फटकार लगाते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को तब और जिम्मेदार होना चाहिए जब देश ऐसी स्थिति से गुजर रहा हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि वह क्या कह रहे हैं।
.jpg)
SC ने किए तीखे सवाल
विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने जमकर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “आप किस तरह का बयान दे रहे हैं?” विजय शाह ने एफआईआर रद कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। याचिका में उन्होंने अपने बयान पर माफी भी मांगी है। बता दें, कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए बयान के मामले पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।इस मामले को लेकर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके साथ ही आज हाई कोर्ट में उस वीडियो के लिंक भी रखे जाएंगे, जिसमें मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी की है।
कांग्रेस की क्या है मांग?मंत्री विजय शाह के विवादित बयान का मामला काफी ज्यादा तूल पकड़ चुका है और इस कड़ी राजनीतिक पार्टियां भी उनका विरोध कर रही है। कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह को उनके पद से हटाने की मांग की है। इंदौर, भोपाल और जबलपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया था।













