जनता स्वत: समझ जाती है कि बात नीतीश कुमार की हो रही

पटना। जदयू प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को पार्टी की नवगठित राजनीतिक सलाहकार समिति की पहली बैठक का आयोजन जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुआ।बैठक में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और विभिन्न रणनीतिक पहलुओं पर विस्तार से विमर्श हुआ। इस मौके पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार का हमेशा से यह ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि वह जो कहते हैं, वही करते हैं। यह उनकी राजनीति की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि दो दशकों को शासनकाल में नीतीश कुमार ने प्रदेश की बड़ी आबादी के जीवन को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित किया है। आज शायद ही कोई ऐसा घर हो, जिसे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ न मिला हो।

Advertisement

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जदयू के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्यों की जिम्मेदारी केवल संगठन को सशक्त बनाने की नहीं है, बल्कि नये बिहार के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की भी है। विपक्ष के हर दुष्प्रचार का जवाब देते हुए सच्चाई की मशाल को हर घर तक पहुंचाना है।

हमारी जिम्मेदारी है कि नीतीश कुमार के कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।  जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि जब हम विकास के नाम पर वोट देने की बात करते हैं तो जनता स्वत: समझ जाती है कि बात नीतीश कुमार की हो रही है। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य हमारी पार्टी के नींव की ईंट हैं। नीतीश कुमार वह नेता हैं जिन्होंने हर उस महिला को आवाज दी, जो घर में चूल्हा फूंकती थी।विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता ललन कुमार सर्राफ ने भी इस मौके पर अपनी बात रखी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्यों का अनुभव पार्टी के लिए बहुमूल्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here