उत्तराखंड में मानसून का कहर, गोपेश्वर और नंदप्रयाग में भारी तबाही; खौफजदा लोग

गोपेश्वर । नंदप्रयाग थिरपाक- बीती रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नंदानगर में चुफलागाड़ उफान पर थी तो दूसरी तरफ नंदाकिनी नदी भी विकराल रूप में थी। थिरपाक गांव के बगल से बहने वाले बरसाती नाले ने तोड़फोड़ मचा दी। इस नाले का पानी और मलबा घरों के अंदर तक घुस गया।

घरों के पास में बनी सुरक्षा दीवार का नामोनिशान मिट गया है। रात में हुए इस अतिवृष्टि में एक से दो शौचालय के बहने की खबर भी सामने आ रही है। वहीं दो गोशाला भी इसकी चपेट में आई हैं, जिसमें मौजूद एक बैल और दो बकरी की मौत की खबर है।

साथ ही ग्राम थिरपाक के गरीब लाल के एक बैल और दो बकरी भी मलबे की चपेट में आने से मर गईं हैं। वहीं मलबा खेतों में भर गया है, जिससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्राम थिरपाक के देवाशीष कुमार, सज्जन लाल मनोहर लाल रोशन कुमार, रघुलाल व गरीब लाल के मकान अभी भारी खतरा बना हुआ है। साथ ही ग्राम थिरपाक के गरीब लाल के एक बैल और दो बकरी भी मलबे की चपेट में आने से मर गईं हैं। वहीं मलबा खेतों में भर गया है, जिससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

Advertisement

ग्राम थिरपाक के देवाशीष कुमार, सज्जन लाल मनोहर लाल रोशन कुमार, रघुलाल व गरीब लाल के मकान अभी भारी खतरा बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here