नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में दो नई टीमों के लिए बोली प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। इस दौरान सविता पेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और प्रभ दयाल ओम प्रकाश इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने संयुक्त रूप से 10 करोड़ 60 लाख रुपये की बोली लगाकर बाहरी दिल्ली टीम का मालिकाना हक हासिल किया। वहीं भीमा टोलिंग एंड ट्रैफिक साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और क्रेयान एडवर्टाइजिंग लिमिटेड ने 9 करोड़ 20 लाख रुपये की बोली के साथ नई दिल्ली टीम को अपने नाम किया।
इस टीम को खरीदने की दौड़ में गौरसन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल थी, जिसने 9 करोड़ 10 लाख रुपये तक की बोली लगाई, लेकिन अंततः पिछड़ गई।
इस बार डीपीएल में पुरुष वर्ग की लीग में छह के बजाय आठ टीमें हिस्सा लेंगी। सूत्र के अनुसार पुरुष खिलाड़ियों की नीलामी 5 या 6 जुलाई, जबकि महिला खिलाड़ियों की नीलामी 6 या 7 जुलाई को आयोजित की जा सकती है। पूरी लीग नई टीमों के साथ अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित की जाएगी और महिला लीग के मुकाबले भी इसी दौरान इसी मैदान में खेले जाएंगे। लीग की शुरुआत जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में डीपीएल को अडानी ग्रुप ने प्रायोजित किया था। हालांकि इस बार प्रायोजक और टीवी प्रसारण अधिकार को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
इस प्रकार होंगी कुल आठ टीम
ईस्ट दिल्ली राइडर्स, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़, वेस्ट दिल्ली लायंस, नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, पुरानी दिल्ली-6 और सेंट्रल दिल्ली किंग्स , बाहरी दिल्ली और नई दिल्ली टीम एक दूसरे से आमना-सामना करेंगी। इसके अलावा कुल मैचों की संख्या भी बढ़ने वाली है। लेकिन ये तय नहीं हुआ है कि कितने मैच बढ़ाए जाएंगे।
Advertisement