गोपाल खेमका हत्याकांड: एनकाउंटर में आरोपी विकास ढेर

पटना। पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमरिया में पुलिस ने विकास उर्फ ​​राजा को मुठभेड़ में मार गिराया। बताया जाता है कि गोपाल खेमका हत्याकांड में उसने हथियार सप्लाई किया था।

Advertisement

मंगलवार को शूटर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रात भर छापेमारी की। इसी क्रम में कुख्यात राजा ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग कर उसे मार गिराया।

स्थानीय पुलिस मुठभेड़ के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है, उनका कहना है कि एसएसपी पूरे मामले की जानकारी देंगे।

जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक गोली और एक कारतूस बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

खबर को अपडेट की जा रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here