नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा भले ही इंटरनेशनल ब्रांड बन चुकी हों, लेकिन वह अपने रूट्स से हमेशा जुड़ी रहती हैं। फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के दिनचर्या को मिस न करें, इसका देसी गर्ल पूरा ध्यान रखती हैं। प्रियंका कभी पति निक जोनस, तो कभी अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ कई प्यारी-वीडियो और फोटोज शेयर करती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं।
अब हाल ही में प्रियंका और निक की लाडली मालती की एक और वीडियो जमकर वायरल हो रही है, लेकिन इसमें वह अपने मम्मी-पापा के साथ नहीं, बल्कि अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। मालती की ये नई बेस्ट फ्रेंड बॉलीवुड सुपरस्टार की भांजी हैं।
मालती मैरी की कौन है बॉलीवुड में बेस्ट फ्रेंड?
सुहाना खान से लेकर अनन्या पांडे और शनाया कपूर तक बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड्स हैं, जो बचपन से ही एक-दूसरे के पक्के यार हैं और उनकी ये दोस्ती एडल्टहुड में भी बनी हुई है। अब इस लिस्ट में एक नाम प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का भी जुड़ गया है, जिनकी दोस्ती बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की भांजी आयत शर्मा के साथ हुई है। ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि खुद प्रियंका चोपड़ा का कहना है।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें मालती-आयत का हाथ पकड़े हुए उन्हें अपने घर की सैर करवा रही हैं। इस स्टोरी को शेयर करते हुए देसी गर्ल ने लिखा, “तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा अर्पिता खान शर्मा…हमारी गर्ल्स बेस्ट फ्रेंड बन गई हैं”।
पति आयुष शर्मा के साथ प्रियंका से मिलने पहुंची थीं अर्पिता
अर्पिता खान शर्मा इस वक्त पति आयुष शर्मा और दोनों बच्चों आहिल और आयत के साथ यूएस ट्रिप पर हैं। जब वह न्यूयॉर्क गए, तो वहां पर वो प्रियंका चोपड़ा के घर गए। मालती और आयत के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट बॉक्स में खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यार इसकी आवाज बहुत ही प्यारी है”।

Photo Credit- Instagram
दूसरे यूजर ने लिखा, “बीटाउन की नई बेस्ट फ्रेंड्स हैं ये दोनों”। एक और अन्य यूजर ने लिखा, “कितने प्यार से मालती मम्मा बोलती है”। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हिंदी फिल्मों का रुख करेंगी। वह एस एस राजामौली की फिल्म SSMB29 में महेश बाबू के अपोजिट मुख्य भूमिका में दिखेंगी।












