बिहार में चक्का जाम: राहुल गांधी बोले- वोटर वेरिफिकेशन वोट छीनने का तरीका

पटना। बिहार में बंद का असर बढ़ता ही जा रहा है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ट्रक में सवार होकर वोटर लिस्ट रीविजन को लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च किया। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “चुनाव आयोग मैं आपको साफ बोल रहा हूं।

Advertisement

मैं बिहार और हिन्दुस्तान की जनता को स्पष्ट कह रहा हूं कि महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था और वैसे ही बिहार को चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें पता है कि हमने महाराष्ट्र मॉडल समझ लिया इसलिए वे बिहार मॉडल लाए हैं। ये गरीबों की वोट छीनने का तरीका है।

राहुल गांधी ने कहा, “…मैं यहां से स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि आपको(चुनाव आयोग) जो करना है करिए लेकिन बाद में कानून आप पर लागू होगा। आप कितने भी बड़े पद पर बैठे हों। कानून आपको नहीं छोड़ेगा। आपका काम भाजपा का काम करने का नहीं है, आपका काम हिन्दुस्तान के संविधान की रक्षा करने का है और आप अपना काम नहीं कर रहे हो।
राहुल गांधी ने कहा कुछ महीने पहले महाराष्ट्र और हरियाणा में लोकसभा का चुनाव हुआ था और उसके कुछ ही दिन बाद वहां विधानसभा का चुनाव हुआ।लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन जीत गया और विधानसभा के चुनाव में कुछ ही महीने बाद INDIA गठबंधन हार गया।

हमने इसपर ज्यादा कुछ बोला नहीं, लेकिन हमने डाटा देखना शुरू किया तो हमें पता लगा कि लोकसभा और विधानसभा में 1 करोड़ नए वोटर शामिल हुए। मतलब विधानसभा में 10% ज्यादा वोटरों ने वोट किया।जब हमने पता लगाया कि यह वोटर कहां से आए, ये कौन हैं तो पता चला कि जिन क्षेत्रों में वोटर बढ़े, वहां वोट BJP को गया। एक महीने में 4000-5000 वोटर रजिस्टर हुए और गरीबों के वोट काटे गए।

जब हमने चुनाव आयोग से कहा कि आप हमें वोटर लिस्ट दीजिए, वीडियोग्राफी दीजिए तो चुनाव आयोग ने इसपर एक शब्द नहीं कहा। हमें आज तक महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट नहीं मिली और वीडियोग्राफी का कानून बदल दिया गया।ये सब इसलिए किया गया, क्योंकि ये सच्चाई छिपाना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here