जिनपिंग से मिलकर एस जयशंकर ने जानिए पीएम मोदी का क्यों किया जिक्र

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर चीन के दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई। भारतीय विदेश मंत्री ने खुद सोशल मीडिया साइट एक्स पर शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर की। उन्होंने कहा कि आज सुबह बीजिंग में SCO के विदेश मंत्रियों के साथ मैंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी का संदेश भी चीनी राष्ट्रपति को दी।

Advertisement

एस. जयशंकर ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं उन्हें दीं। मैंने राष्ट्रपति शी को हमारे द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बताया। इस मामले में हमारे नेताओं के मार्गदर्शन को महत्व दिया।

एक्स पर पोस्ट में जयशंकर ने लिखा, ‘आज सुबह, SCO के विदेश मंत्रियों के साथ, मैंने बीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। मैंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं। मैंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भारत और चीन के बीच संबंधों के बारे में जानकारी दी। मुझे खुशी है कि हमारे नेताओं ने इस बारे में मार्गदर्शन किया है। हम इस मामले में अपने नेताओं के मार्गदर्शन को महत्व देते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here