सम्राट व तेजस्वी समेत 6 नेताओं की बढ़ी सुरक्षा… डिप्टी सीएम के साथ रहेगी ASL की टीम

पटना। राज्य सरकार ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत बिहार के छह नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। गृह विभाग ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। सम्राट चौधरी को जेड प्लस, तेजस्वी यादव को जेडी श्रेणी, पू​र्णिया के सांसद पप्पू यादव को वाई प्लस, अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह को वाई प्लस, बाढ़ के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू को वाई प्लस जबकि जदयू के विधान पार्षद सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक नीरज कुमार को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement

पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को अब Z श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। इससे पहले उनकी सुरक्षा श्रेणी इससे कम थी, लेकिन चुनावी गतिविधियों और जनसभाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। हाल के दिनों में उनकी राज्यव्यापी सक्रियता और लगातार हो रही जनसभाओं को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

तीन अन्य नेताओं की सुरक्षा में भी बढ़ोतरी की गई है

  • प्रदीप कुमार सिंह (सांसद, अररिया) को Y+ श्रेणी की सुरक्षा।
  • ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू (विधायक, बिहार विधानसभा) को Y श्रेणी की सुरक्षा।
  • नीरज कुमार (विधान परिषद सदस्य एवं सतर्कता सलाहकार दल) को Y श्रेणी की सुरक्षा।

सूत्रों का कहना है कि चुनावी मौसम में नेताओं की जनसभाएं, यात्राएं और भीड़ से संपर्क बढ़ जाता है, जिससे सुरक्षा जोखिम भी ज्यादा होता है। इसी को देखते हुए गृह विभाग ने सुरक्षा स्तर की समीक्षा कर श्रेणी में बदलाव किया है। इन बदलावों के साथ अब इन नेताओं के साथ अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे और उनके आवागमन तथा सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा घेरे को और मजबूत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here