जरांगे को मुंबई पुलिस का नोटिस, आजाद मैदान खाली करने को कहा

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस जारी कर आजाद मैदान खाली करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद की गई है। मंगलवार को आंदोलन का पांचवां दिन है, वहीं सोमवार को अनिश्चितकालीन अनशन के चौथे दिन जरांगे ने जल त्याग की घोषणा की थी, जिसके बाद समर्थकों में आक्रोश देखने को मिला।

Advertisement

विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार जरांगे के आंदोलन को नजरअंदाज कर रही है। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आंदोलन के दौरान शर्तों के उल्लंघन पर नाराजगी जताते हुए आदेश दिया था कि जरांगे और उनके समर्थक 2 सितंबर की शाम तक सभी सड़कों को खाली करें।

अदालत की सख्त टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद फडणवीस ने स्पष्ट किया कि सरकार हाईकोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here