हरभजन नहीं चाहते कि भारत-पाकिस्‍तान मुकाबला हो, ये वजह बताई

नई दिल्‍ली। पूर्व दिग्‍गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि जब तब दोनों देशों के बीच संबंध नहीं सुधर जाते तब तक भारत और पाकिस्‍तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली जानी चाहिए। भारत और पाकिस्‍तान के बीच एशिया कप मैच से पहले भज्‍जी ने अपने विचार बताए।

Advertisement

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्‍तान पहली बार आमने-सामने क्रिकेट मैच खेलेंगे। दोनों टीमों के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आघा प्रेस कांफ्रेंस में कह चुके हैं कि इस हाई वोल्‍टेज मैच को हल्‍के में लेने की गलती नहीं करेंगे।

हरभजन सिंह ने क्‍या कहा

भारत और पाकिस्‍तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा सुर्खियों में रहता है। मगर ऑपरेशन सिंदूर के बाद सभी कहा कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट और व्‍यापार नहीं होना चाहिए। हम वर्ल्‍ड चैंपियनशिप्‍स ऑफ लीजेंड्स खेल रहे थे, लेकिन हमने पाकिस्‍तान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला।

हर किसी के सोचने का अपना अलग तरीका है, लेकिन मेरा मानना है कि जब तक दोनों देशों के बीच संबंध सुधर नहीं जाते, तब तक क्रिकेट और व्‍यापार दोनों नहीं होना चाहिए। मगर यह मेरा विचार है। अगर सरकार कहती है कि मैच होना चाहिए तो फिर यह खेला जाना चाहिए। मगर दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर होने चाहिए।

भारतीय क्रिकेट अलग स्‍तर पर

हरभजन सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के जाने के बाद भी टीम मजबूत है।

भज्‍जी ने एक सोसायटी मैगजीन इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, ‘अगर कोई भारतीय टीम को हरा सकता है, तो वो खुद टीम इंडिया है। यह इतनी मजबूत टीम है। हमारी क्रिकेट अलग स्‍तर की है। भले ही विराट और रोहित संन्‍यास ले चुके हैं, लेकिन टीम काफी मजबूत है।’

टीम इंडिया जीतेगी एशिया कप

भज्‍जी ने कहा, ‘दुबई में खेलना बिलकुल घर जैसी परिस्थितियां महसूस कराता है। स्पिनर्स की भूमिका बड़ी है और मुझे उम्‍मीद है कि भारतीय टीम खिताब जीतकर लौटेगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here