रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नए कैप्टन को लेकर टास्क हो रहा है। गेम्स हो रहे हैं। बीते एपिसोड में अमल मलिक पर नेहल चुडासमा ने आरोप लगाया तो अभिषेक और बसीर में भी जोरदार लड़ाई हुई। अब आगे शुक्रवार को भी ये गेम जारी रहेगा। अब तान्या मित्तल की जीशान कादरी से ‘औकात’ को लेकर बहस होगी।
‘बिग बॉस 19′ के प्रोमो में दिखाया गया है कि अब घरवाले स्क्रैबल गेम खेल रहे हैं। इसमें बिग बॉस कहते हैं कि ‘सबसे फेक सदस्य कौन है?’ इसके बाद रेड और ब्लू टीम के सदस्य वो टीशर्ट पहनते हैं जिस पर अक्षर लिखे हैं और नाम बनाने की कोशिश करते हैं। ब्लू टीम ने लिखा- तान्या और रेड टीम ने नेहल। इस दौरान अमल किसी पर भड़कते नजर आते हैं तो तान्या कहती हैं, ‘किसी की औकात पर जाना सुप्रीम टॉक्सिसिटी है।’ टास्क के दौरान कुनिका हंसते हुए कहती हैं, ‘मैंने कहा था कि आपको जीतने के लिए मेरे नाम की जरूरत पड़ेगी।
बीते एपिसोड की बात करें तो गेम के दौरान बसीर और अभिषेक में जमकर बहस होती है। वहीं, अमल मलिक पर नेहल चुडासमा ने आरोप लगाया कि उन्होंने गलत तरीके से छुआ। इसके बाद अमल सफाई देते हुए रोने लगते हैं। बाद में तान्या से लेकर अशनूर तक उन्हें खूब समझाते हैं।
इस वीकेंड का वार में नहीं होंगे सलमान खान
जानकारी के अनुसार, सलमान खान अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के लिए लद्दाख में हैं। इसलिए वो वीकेंड का वार की शूटिंग नहीं कर पाएंगे। कहा जा रहा है कि उनकी जगह अरशद वारसी और अक्षय कुमार स्टेज पर आएंगे, जो अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का प्रमोशन भी करेंगे। मालूम हो कि अरशद ने इस शो का पहला सीजन होस्ट किया था।












