सूर्यकुमार ने सेना को समर्पित की जीत, बोले- पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में मिली जीत को भारतीय सेना को समर्पित किया है। सूर्यकुमार ने कहा कि टीम पहगलाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनो के साथ है। भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर एशिया कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर विवाद हो रहा था और देश में इस मैच का बहिष्कार करने की मांग हो रही थी।

Advertisement
सूर्यकुमार ने पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की एकजुटता
सूर्यकुमार ने मैच के बाद कहा, मैं कुछ कहना चाहता हूं और यह मौका भी सही है। हम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवार के साथ हैं और इनके साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। मैं यह जीत (पाकिस्तान के खिलाफ) हमारे सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करता हूं जिन्होंने काफी बहादुरी दिखाई है। उम्मीद है कि वे आगे भी हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें उन्हें खुशी देने का मौका मिलेगा, हम उनके चेहरे पर हंसी लाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here