पंजाब में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित, पीड़ितों को राहत देने में विफल रही सरकार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पंजाब में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं, लेकिन सरकार उन्हें राहत पहुंचाने में विफल रही है।

Advertisement

मंगलवार को उन्होंने पंजाब के लोकप्रिय गायक मनकीरत का सम्मान किया। कहा कि मनकीरत ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पांच करोड़ रुपये खर्च किए। इसके लिए उन्होंने उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि सिख समाज ने देश-विदेश में अपनी मेहनत और पहचान बनाई है, लेकिन सरकार ने उनकी अपेक्षित मदद नहीं की।

आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसान, नौजवान और महिला विरोधी है। प्रदेश में हिरासत में मौतें और फर्जी मुठभेड़ हो रही हैं, महिलाएं व बच्चियां असुरक्षित हैं और कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। लोकतंत्र में वोटों की लूट की जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा और पशुओं के चारे की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकार को चाहिए कि पीड़ित परिवारों को नुकसान की भरपाई करे, दवा-इलाज की सुविधा उपलब्ध कराए और बाढ़ के बाद फैलने वाले रोगों की रोकथाम की पहले से तैयारी करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here