लेडी कॉन्‍स्‍टेबल ने ओपी राजभर के कार्यकर्ता को जड़े कई थप्पड़, कहा- सारी नेताग‍िरी…

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक महिला सिपाही ने गलत धक्का देने पर सुभासपा के एक कार्यकर्ता को सरेआम कई थप्पड़ जड़ दिए। किसी तरह कार्यकर्ता ने भागकर जान बचाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा महाराजा सुहलदेव के ऊपर टिप्पणी से सुभासपा कार्यकर्ता नाराज हैं। दोपहर में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी को पत्रक देने के बाद एसपी के कार्यालय पहुंचे। एसपी की गैरमौजूदगी में सीओ को पत्रक देने का इंतजार हो रहा था कि अचानक एक महिला सिपाही धक्का देने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ जड़ने लगी। यह देख लोग सकते में आ गए। हालांकि, सिपाहियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

सिपाही के चंगुल से छूटने के बाद सुभासपा कार्यकर्ता वहां से चला गया। महिला सिपाही बार-बार चिल्ला रही थी, कि तूने कैसे धक्का दिया। इस घटना के बाद पूरे दिन कचहरी में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि ऑफिस के बरामदे में पहुंचने की जल्दीबाजी के दौरान कार्यकर्ता का संतुलन बिगड़ गया और वह सिपाही के ऊपर गिर पड़ा।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर महिला सिपाही व एक अन्य व्यक्ति खड़े थे। दोनों के बीच से होकर कार्यकर्ता गुजरा तो सिपाही को थोड़ा धक्का लग गया। गलतफहमी में ऐसा हो गया है।- सुरेंद्र राजभर, जिलाध्यक्ष सुभासपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here