वीकेंड का वार में सलमान खान ने गौरव खन्ना को लगाई जमकर फटकार

पिछले हफ्ते बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में सलमान खान नजर नहीं आए थे वे अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। ऐसे में फराह खान ने वीकेंड का वार की बागडोर संभाली थी। अब अभिनेता सलमान खान घर लौट आए हैं और आते ही उन्होंने रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक दे दिए हैं। खासकर गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी की भाई जान ने जमकर क्लास लगाई है।

Advertisement

 सलमान ने घरवालों की लगाई क्लास

जियो हॉटस्टार द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए प्रोमो में सलमान मृदुल तिवारी से बात करते हुए कहते हैं, ‘आप हमेशा किसी के चहरे की छाया में चल रहे हो! प्लस वन की कैटेगरी में नजर आ रहे हो आप। कितने फॉलोअर्स हैं आपके? मृदुल ने जवाब दिया कि उनके 35 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 

गौरव खन्ना को भाईजान ने लगाई फटकार

सलमान ने जवाब दिया, ‘आपको ऐसा लगता है कि चाहे मैं कुछ भी करूं या ना करूं इतने वोट तो आ ही जाएंगे। नहीं देगा कोई, अब यहां पे जब दिखाई नहीं दे रहे हो तो फॉलोअर्स वक्त आने पर निश्चित रूप से हाथ खड़ा कर देंगे’। दूसरी ओर सलमान ने गौरव खन्ना की भी क्लास लगाई, उन्होंने कहा, ‘गौरव आप फ्रंट फुट पर खेलने से घबरा रहे हैं’। सलमान ने कैप्टेंसी टास्क में गौरव के कॉन्ट्रीब्यूशन के बारे में भी पूछा। मृदुल समेत सभी ने कहा कि टास्क के दौरान गौरव की मौजूदगी बहुत कम थी। सलमान ने फिर गौरव से कहा कि हर एक्टर को ओवररेटेड कहलाने से डरना चाहिए।

इस बार बिग बॉस 19 ‘घरवालों की सरकार’ की नई थीम के साथ शुरू हुआ। यह हर रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और 10.30 बजे कलर्स टीवी पर स्ट्रीम होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here