नई दिल्ली। सोहा अली खान (Soha Ali Khan), आमिर खान (Aamir Khan) और कुणाल कपूर स्टारर फिल्म रंग दे बसंती साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज के वक्त लोगों को और यहां तक कि इसके मेकर्स को इस बात पर विश्वास नहीं था कि ये अच्छा बिजनेस करेगी।
मेकर्स फिल्म को लेकर श्योर नहीं थे
हालांकि इसकी रिलीज के दो दशक बाद लोगों को इसकी वैल्यू समझ आई और इसे कल्ट मूवी घोषित कर दिया गया। उनका मानना है कि इस तरह की फिल्में मुश्किल से ही बनती हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में सोहा अली खान ने बताया कि रंग दे बसंती के मेकर्स ने कास्ट से पैसे वापस देने के लिए कहा था क्योंकि वो श्योर नहीं थे कि फिल्म सफल होगी।
कास्ट से पैसे वापस करने के लिए कहा गया
ज़ूम से बात करते हुए सोहा ने याद किया, “किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह इतनी कमाई करेगी, या लोगों को इस तरह प्रभावित करेगी। दरअसल, जब हम फिल्म का प्रचार कर रहे थे तो निर्माताओं ने फोन करके कहा, ‘क्या आप हमारे दिए हुए पैसे में से कुछ वापस कर सकते हैं? क्योंकि हमें यकीन नहीं है कि यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी।’ हम सभी ने पैसे वापस कर दिए। हमने सोचा,’ठीक है, शायद ऐसा हो सकता है।’ लेकिन वह फिल्म एक मूवमेंट बन गई। मेरे लिए, यह मेरे करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ था। ऐसा कुछ जो मुझे लगता है कि मेरे सफ़र में हमेशा याद रहेगा।
.jpg)
एक साल चली थी फिल्म की शूटिंग
कलाकारों के साथ शूटिंग को याद करते हुए सोहा ने कहा, “हमने लगभग एक साल तक शूटिंग की। हमने पूरे भारत की यात्रा की पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, मुंबई। यह एक बहुत ही क्लोज क्रू और कलाकार थे। हम अक्सर घंटों इंतजार करते थे क्योंकि हमारे सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान, एक शॉट को लाइट करने में अपना समय लेते थे, और सही भी था। कभी-कभी इसमें कई-कई घंटे, यहां तक कि आधा दिन भी लग जाता था। इसलिए हमने एक यूनिट के रूप में एक साथ काफ़ी समय बिताया। दोस्ती हुई, और उस समय हमने सोचा, ‘हम हमेशा के लिए दोस्त रहेंगे’ लेकिन अब ऐसा लगता है जैसे हमने जिंदगी भर बात ही नहीं की, और बाद में मुझे एहसास हुआ कि ऐसा यूं ही हो जाता है।”
सोहा अली खान हाल ही में नुसरत भरुचा, गशमीर महाजनी और जितेंद्र कुमार के साथ छोरी 2 में दिखाई दी थीं। इस हॉरर मूवी को विशाल फुरिया ने डायरेक्ट किया है।












