सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी दौरा रद, पटना पहुंचे राहुल गांधी समेत दिग्गज नेता

टना। आज बिहार में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बड़ी बैठक होने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देशभर के कांग्रेस नेता पटना आ रहे हैं। नेताओं पहुंचना भी शुरू हो गया है।

Advertisement

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस बीच खबर आ रही है कि प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी का पटना दौरा रद हो गया है। इसके पीछे का कारण अभी नहीं पता चल पाया है।

 

 

नेताओं के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है। नेताओं के हिसाब से कार्यकर्ता नारा बदल रहे हैं।

CWC meeting Patna

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एयरपोर्ट पर जमावड़ा, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल होने के लिए मुकुल वासनिक पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

CWC Meeting

सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे मुकुल वासनिक

CWC की बैठक के बाद राहुल गाधी होटल चाणक्य में महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सीट बंटवारे समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इसके बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के अन्य नेता संयुक्त प्रेस वार्ता भी करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को एकजुट दिखाना कांग्रेस और सहयोगी दलों के लिए बेहद जरूरी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here