तमिलनाडु में अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ से 36 की मौत

 नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर में एक बड़ी दुर्घटना घटी है। अभिनेता-राजनेता की रैली के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनने के बाद 36 लोगों की की मौत हो गई। स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने लोगों की मौत की जानकारी दी।

Advertisement

मरने वाले सात वयस्क विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) के समर्थक थे। वे रैली स्थल पर कम से कम छह घंटे से विजय का इंतजार कर रहे थे। भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि लोगों के लिए खड़े रहना भी मुश्किल हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया और दुख जताया है। उन्होंने कहा, “तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने का कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

जानकारी के मुताबिक अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी TVK की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया गया है कि 9 साल की एक बच्ची गुम गई थी। विजय ने मंच से उसे तलाशने की अपील पुलिस और अपने लोगों से की, जिसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए।

भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की। इसके बाद वे भाषण छोड़कर निकल गए।

विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। प्रशासन को 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान था, लेकिन वहां करीब 1 लाख 20 हजार लोग एकत्र हो गए थे।

विजय की रैली में भीड़ और भगदड़ की 5 तस्वीरें…

शनिवार को एक्टर विजय की रैली में लाखों लोग पहुंचे थे। विजय बस पर चढ़कर भाषण दे रहे थे।
शनिवार को एक्टर विजय की रैली में लाखों लोग पहुंचे थे। विजय बस पर चढ़कर भाषण दे रहे थे।
विजय के भाषण के दौरान भीड़ बढ़ने लगी और कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।
विजय के भाषण के दौरान भीड़ बढ़ने लगी और कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।
एक्टर विजय के भाषण के दौरान ही वहां मौजूद भीड़ में भगदड़ जैसे हालात बनने लगे थे।
एक्टर विजय के भाषण के दौरान ही वहां मौजूद भीड़ में भगदड़ जैसे हालात बनने लगे थे।
भगदड़ मचने पर एक्टर विजय ने भाषण रोक दिया, शांति की अपील की, फिर वे वहां से निकल गए।
भगदड़ मचने पर एक्टर विजय ने भाषण रोक दिया, शांति की अपील की, फिर वे वहां से निकल गए।
भगदड के बाद घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।
भगदड के बाद घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग में गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

23 मिनट पहले

 

स्टालिन बोले- रात में ही करूर जाकर पीड़ितों से मिलूंगा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा- मैं आज रात खुद करूर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलूंगा। उन्हें सांत्वना दूंगा और अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों से भी मिलूंगा। उन्होंने बताया कि आज करूर में इस भीड़ हादसे में 36 लोग मारे गए, जिनमें 8 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं। यह खबर सुनकर मुझे बहुत दुख और सदमा पहुंचा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में इलाज कर रहे सभी मरीजों को सबसे अच्छा इलाज मिले, इसके लिए मैंने विद्यालय शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को तुरंत करूर भेजा है। इसके साथ ही तिरुचिरापल्ली, सलेम और डिंडीगुल के जिला कलेक्टरों को भी मेडिकल टीमों के साथ मदद के लिए भेजा गया है। सीएम ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया। घायलों के लिए 1 लाख रुपए की घोषणा की है।

25 मिनट पहले

 

राहुल बोले- घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं

29 मिनट पहले

 

हादसे में मरने वालों की संख्या 36 हुई

करूर हादसे में मरने वालों की संख्या 36 हो गई है। मरने वालों में 8 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं।

34 मिनट पहले

मरने वालों के परिवार को 10 लाख की सहायता

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। घायलों को 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़ मचने के बाद सीएम एम.के. स्टालिन ने स्थिति को गंभीर बताया। वे स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम, पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी, जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। स्टालिन चेन्नई में अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने एडीजीपी से भी स्थिति नियंत्रण के लिए तेजी से कार्रवाई करने को कहा है।

बच्ची को खोजने की अपील के बाद भगदड़

बताया गया है कि 9 साल की एक बच्ची गुम गई थी। विजय ने मंच से उसे तलाशने की अपील पुलिस और अपने लोगों से की, जिसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए।

भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की। इसके बाद वे भाषण छोड़कर निकल गए।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- करूर में हुए दर्दनाक हादसे से गहरा दुख हुआ है। निर्दोष लोगों की मौत वाकई दिल दहला देने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय लोग भी जुटे रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here