देर से पहुंचे नेता या पानी की बोतल बांटने से हुई घटना? क्या है मुख्य कारण

 नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर में अभिनेता और राजनेता विजय की रैली के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 30 हजार लोग उनकी रैली में पहुंचे थे। भीड़ ज्यादा होने और देर से कार्यक्रम शुरू होने की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसमें कई लोगों की मौत और दर्जनों घायल होने की आशंका है।

Advertisement

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए कहा कि पीड़ितों की मदद युद्धस्तर पर की जाए। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत राहत और इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

क्या है विजय की पार्टी का नाम

विजय जो तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) के अध्यक्ष हैं, वे शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे रैली में पहुंचने वाले थे। लेकिन वे कम से कम 6 घंटे की देरी से पहुंचे। इस दौरान भीड़ लगातार बढ़ती रही और गर्मी के कारण कई लोग बेहोश हो गए। जैसे ही विजय पहुंचे उन्होंने अपनी स्पीच रोककर भीड़ को पानी की बोतलें बांटनी शुरू की। हालांकि, इस दौरान हालात और बिगड़ गए।

पानी की बोतल बांटने के दौरान बिगड़े हालात

अधिकारियों के मुताबिक, जब विजय ने अपने खास अभियान बस से पानी की बोतलें फेंककर भीड़ को बांटनी शुरू की तो लोग पास अपने की कोशिश में गिर पड़े। इसी वजह से भगदड़ मच गई और कई लोग दबकर घायल हो गए। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि एंबुलेंस को भी रास्ता बनाने में मुश्किल हुई और मरीजों को अस्पताल ले जाने में देर लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here