कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, खड़गे, राहुल समेत 40 के नाम

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच कांग्रेस ने फर्स्ट फेज के चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

Advertisement

बिहार चुनाव के प्रथम चरण के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी, सुखविंदर सिंह सुक्खू, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह और अधीर रंजन चौधरी के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार का भी नाम है।

साथ ही कृष्ण अल्लावरु, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, डॉ. मो. जावेद, अखिलेश प्रसाद सिंह, मनोज राम, अलका लांबा, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान भी बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे।

इनके साथ ही मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवाणी, रंजीत रंजन, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अनिल जयहिन्द, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु चिब और सुबोधकांत सहाय के नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। इस बीच बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने बताया कि राहुल गांधी जल्द बिहार आने वाले हैं।

कृष्णा अल्लावरू ने कहा, “हमारा सारा फोकस चुनाव लड़ने पर है। बिहार के लोगों के मुद्दों को सुलझाने के लिए हमारे पास एक मजबूत एजेंडा है और हमारी एक युवा टीम है। हमें उम्मीद है कि बिहार इस बात को समझेगा कि अब बदलाव जरूरी है। एकजुट होकर एक मजबूत विजन के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।”

साथ ही अल्लावरू ने लेकिन असली मुद्दा यह है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन है? हमारी तरफ से इस मुद्दे पर पूरी क्लैरिटी है, लेकिन उनकी (एनडीए) तरफ से अमित शाह ने खुद कहा कि नीतीश कुमार चुनाव तक मुख्यमंत्री हैं, उसके बाद देखा जाएगा। ऐसे में अमित शाह खुले तौर पर कहना चाहते हैं कि चुनाव तक नीतीश कुमार को हम मुख्यमंत्री रखेंगे, लेकिन उसके बाद अपनी चलाएंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here