कहां गईं ‘राजा हिंदुस्तानी’ की वो ‘बंजारन’? रातोंरात बदल डाली थी किस्मत

कभी-कभार एक छोटा सा किरदार किसी कलाकार के लिए इतना यादगार बन जाता है कि वह ताउम्र उसी से पहचाने जाने लगते हैं। 90 के दशक में आईं एक ऐसी ही एक्ट्रेस को सिर्फ एक हिट गाने से रातोंरात स्टारडम मिल गया था।

Advertisement

बड़ी एक्ट्रेस की बेटी, बॉलीवुड में डेब्यू… इसके बावजूद फिल्मों में अभिनय से ज्यादा, एक गाने ने उन्हें इतना लोकप्रिय बना दिया कि आज भी लोगों के जहन में उनकी छवि ‘परदेसी परदेसी’ गाने में दिखने वाली बंजारन के रूप में बनी हुई है। आज वो राजा हिंदुस्तानी (Raja Hindustani) के गाने परदेसी परदेसी (Pardesi Pardesi Song) में दिखीं एक्ट्रेस आज कहां और क्या कर रही हैं, आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

आमिर खान (Aamir Khan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) स्टारर राजा हिंदुस्तानी के गाने परदेसी परदेसी में जिस अभिनेत्री ने बंजारन की भूमिका निभाई थी, वो दिग्गज अदाकारा माला सिन्हा (Mala Sinha) की बेटी प्रतिभा सिन्हा (Pratibha Sinha) थीं। 7 मिनट 13 सेकंड के इस गाने ने प्रतिभा को रातोंरात स्टार बना दिया था। उनकी खूबसूरती, डांस और अदाकारी दर्शकों के दिलों में बस गई थी।

प्रतिभा सिन्हा ने क्यों छोड़ी इंडस्ट्री?

भले ही परदेसी परदेसी गाने में प्रतिभा सिन्हा का चार्म छा गया हो, लेकिन उनका फिल्मी करियर मां माला सिन्हा जितना शानदार नहीं रहा। उन्होंने साल 1992 में सुजॉय मुखर्जी के अपोजिट फिल्म महबूब मेरे महबूब से डेब्यू किया था और इसके बाद करीब 13 फिल्मों में काम किया। 8 साल के फिल्मी करियर में उन्हें 1996 में आई फिल्म राजा हिंदुस्तानी से पॉपुलैरिटी मिली और फिर एक दिन वह सिनेमा से गायब हो गईं।

विवादित रही प्रतिभा सिन्हा की लव स्टोरी

प्रतिभा सिन्हा की फिल्मों और अभिनय की जितनी चर्चा नहीं रही, उतना उनकी लव लाइफ ने लाइमलाइट बटोरी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 90 के दशक में प्रतिभा को जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी से प्यार हो गया था जो पहले से ही शादीशुदा थे। नदीम और प्रतिभा के रिश्ते की चर्चा इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गई और माला सिन्हा ने अपनी बेटी को नदीम से दूर रहने की नसीहत दी थी।

बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माला और प्रतिभा ने नदीम पर किडनैपिंग और यौन शोषण का आरोप लगाया जिसे म्यूजिक डायरेक्टर ने खारिज कर दिया था। नदीम से विवाद के बाद प्रतिभा ने हमेशा के लिए ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली थी।

अब कहां हैं प्रतिभा सिन्हा?

साल 2000 में आखिरी बार ले चल अपने संग मूवी में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने अचानक फिल्मों और इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। आज वह कहां और क्या कर रही हैं, इस बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है। कहा जाता है कि एक्ट्रेस मुंबई में अपनी मां के साथ रह रही हैं, लेकिन वह क्या कर रही हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here