दिल्ली धमाका- 4 गाड़ियों से ब्लास्ट की साजिश: डायरियों में जिक्र; उमर का DNA मैच

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट को लेकर गुरुवार को जांच एजेंसियों ने नया खुलासा किया है कि 2 नहीं बल्कि 4 गाड़ियों में ब्लास्ट की साजिश थी। संदिग्ध हमलावर दो और पुरानी गाड़ियां तैयार करने की प्लानिंग कर रहे थे। इनमें विस्फोटक रखे जाते और टारगेट को बड़ा किया जाता।

Advertisement

यह पूरा खुलासा डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल की 3 डायरियों से हुआ है। इनमें 8 से 12 नवंबर की तारीखें दर्ज हैं। डायरी में लगभग 25 लोगों के नाम भी थे, जिनमें से ज्यादातर जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद के रहने वाले हैं।

ये डायरियां अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ. उमर के कमरा नंबर 4 और मुजम्मिल के कमरा नंबर 13 से बरामद की गईं। पुलिस ने मुजम्मिल के उस कमरे से भी डायरी बरामद की है, जहां वह किराए से रहता था।

इधर, डॉ. उमर उन नबी का DNA उसकी मां के DNA से हो गया। जांच टीमों को कार से उमर के दांत, हड्डियां, खून लगे कपड़े के टुकड़े और पैर का हिस्सा मिला था, जो स्टीयरिंग व्हील और एक्सीलेटर के बीच फंसा था।

इससे साफ हो गया है कि ब्लास्ट के वक्त कार में डॉ. उमर ही मौजूद था। वहीं, केंद्र सरकार ने दिल्ली कार ब्लास्ट को आतंकी हमला माना है। बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में टेरर अटैक पर प्रस्ताव पारित किया गया।

10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में 12 लोग मारे गए थे, जबकि 25 से ज्यादा घायल हुए थे। घायलों का इलाज जारी है।

CCTV फुटेज की 2 तस्वीरें…

CCTV फुटेज में रिक्शा के पीछे ब्लास्ट वाली i20 कार नजर आ रही है।
CCTV फुटेज में रिक्शा के पीछे ब्लास्ट वाली i20 कार नजर आ रही है।
धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियां आग की चपेट में आ गई।
धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियां आग की चपेट में आ गई।

ब्लास्ट से जुड़ी दूसरी गाड़ी की जांच जारी

पुलिस ने आशंका जताई थी कि दिल्ली धमाके में शामिल आतंकियों के पास एक नहीं, बल्कि दो कारें थीं। बुधवार को इसकी तलाश के लिए दिल्ली के साथ पड़ोसी राज्यों यूपी और हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद हरियाणा के खंदावली गांव में लावारिस गाड़ी की खबर सामने आई।

इस गाड़ी की जांच के लिए NSG बॉम्ब स्क्वाड की टीम पहुंची है। गाड़ी अभी तक पूरी तरह से खोली नहीं गई है। सोर्स के अनुसार गाड़ी जहां मिली, वह उमर के ड्राइवर की बहन का घर था।

लाल इको स्पोर्ट कार बुधवार शाम को फरीदाबाद के खंदावली गांव के पास खड़ी मिली थी।
लाल इको स्पोर्ट कार बुधवार शाम को फरीदाबाद के खंदावली गांव के पास खड़ी मिली थी।
पुलिस ने बुधवार रात हरियाणा के खंदावली गांव से एक शख्स को हिरासत में लिया। यहीं से इको स्पोर्ट्स कार बरामद हुई है।
पुलिस ने बुधवार रात हरियाणा के खंदावली गांव से एक शख्स को हिरासत में लिया। यहीं से इको स्पोर्ट्स कार बरामद हुई है।

 

दिल्ली ब्लास्ट में 3 खुलासे…

  • पहला: जनवरी में लाल किले की रेकी की थी- दिल्ली को दहलाने की साजिश जनवरी से रची जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल डंप डेटा से पता चला कि फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुजम्मिल गनी और धमाके में कथित रूप से मारे गए डॉ. उमर नबी ने जनवरी में कई बार लाल किले की रेकी की थी। दोनों ने वहां की सुरक्षा-और भीड़ का पैटर्न समझा था। पुलिस को शक है कि आतंकियों की प्लानिंग 26 जनवरी पर लाल किले पर हमले की थी, जो तब नाकाम हो गई।
  • दूसरा: दिल्ली में 6 दिसंबर को हमले का प्लान था – नबी दिल्ली में 6 दिसंबर को हमला करना चाहता था, लेकिन मुजम्मिल की गिरफ्तारी से प्लान बिगड़ गया। यह बात 8 आरोपियों से पूछताछ में सामने आई हैं। इस अंतरराज्यीय मॉड्यूल का केंद्र फरीदाबाद में था। गिरफ्तार आतंकियों में 6 डॉक्टर हैं। श्रीनगर का रहने वाला एक अन्य संदिग्ध डॉ. निसार फरार है। वह डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर का अध्यक्ष भी है। अलफलाह में पढ़ा रहा था। जम्मू-कश्मीर सरकार ने डॉ. निसार को बर्खास्त कर दिया है।
  • तीसरा: खाद की बोरी बता विस्फोटक जुटा रहा था गनी– फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम कर रहा कश्मीरी डॉ. मुजम्मिल गनी खाद की बोरियां बताकर किराए के कमरे में विस्फोटक सामग्री जमा कर रहा था। 20 दिन पहले मुजम्मिल कमरे में कुछ बोरियां रखने आया था, तब पड़ोसियों ने उससे पूछा था कि इसमें क्या है? जवाब में मुजम्मिल ने कहा था कि ये खाद के कट्टे हैं। इन्हें कश्मीर ले जाना है। इस कमरे से 100 मीटर दूर एक मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिए हैं।
6 मिनट पहले

ब्लास्ट पहले डॉ. उमर का नया वीडियो, तुर्कमान मस्जिद गया था

दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि की है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में आरोपी डॉ. उमर उन नबी को 10 नवंबर को लाल किले के पास तुर्कमान गेट मस्जिद में देखा गया था।

21 मिनट पहले

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल: जम्मू-कश्मीर में 13 जगह छापा

जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने गुरुवार को व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल और दिल्ली लाल किला ब्लास्ट के सिलसिले में घाटी में कई जगहों पर छापेमारी की। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) 13 जगहों पर छापेमारी कर रही है। लगभग 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इनके पास से कई डिजिटल इक्विपमेंट्स और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

32 मिनट पहले

डायरी में मिले कोड वर्ड; 8 लोग, 4 लोकेशन पर धमाके की प्लानिंग भी

उमर और मुजम्मिल की डायरियों में कोड वर्ड लिखे थे, इन्हें डिकोड किया जा रहा है। एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि क्या धमाकों के लिए अलग-अलग गाड़ियां तैयार की जा रही थीं। जांच एजेंसियों ने गुरुवार को बताया कि लगभग 8 संदिग्ध चार लोकेशन विस्फोट करने की तैयारी कर रहे थे। 2-2 लोगों के ग्रुप को एक-एक बड़े शहर में विस्फोट का टारगेट दिया गया था।

43 मिनट पहले

उमर-मुजम्मिल की डायरी मिलीं, इनमें 8 और 12 नवंबर की तारीख

जांच एजेंसियों ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े आरोपी डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल की डायरियां बरामद की हैं। इनमें 8 से 12 नवंबर की तारीखें दर्ज हैं। इससे पता चला है कि ऐसी घटना की योजना बनाई जा रही थी। डायरी में लगभग 25 लोगों के नाम भी थे, जिनमें से अधिकांश जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद के रहने वाले थे। ये डायरियां मंगलवार और बुधवार को डॉ. उमर के कमरा नंबर 4 और मुजम्मिल के कमरा नंबर 13 से बरामद की गईं। पुलिस ने मुजम्मिल के कमरे से एक डायरी बरामद की है।

57 मिनट पहले

फॉरेंसिक टीम को न्यू लाजपत राय मार्केट में मिला शरीर का टुकड़ा

09:14 AM13 नवम्बर 2025

जांच एजेंसियों का दावा- एक नहीं, 4 गाड़ियों में होना था ब्लास्ट

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में एक नई थ्योरी सामने आ रही है। जांच एजेंसियों का दावा है कि धमाकों के लिए अलग से गाड़ियां तैयार की जा रही थीं। न्यूज एजेंसी ANI ने खुफिया एजेंसियों के हवाले से कहा है कि i20 और इको स्पोर्ट कार के बाद संदिग्ध दो और पुरानी गाड़ियां तैयार करने की प्लानिंग कर रहे थे। इनमें विस्फोटक रखे जाते और टारगेट को और बड़ा किया जाता।

09:08 AM13 नवम्बर 2025

लाल किला मेट्रो स्टेशन को अगली सूचना तक बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन को अगली सूचना तक बंद करने की घोषणा की है।डीएमआरसी के अनुसार लाल किला स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है, और सुरक्षा एजेंसियों से मंजूरी मिलने तक सेवाएं बंद रहेंगी।

बयान में कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। अन्य सभी मेट्रो स्टेशन और लाइनें निर्धारित समय के अनुसार चल रही हैं।

08:32 AM13 नवम्बर 2025

विस्फोटक खरीदने मुजम्मिल, आदिल, उमर और शाहीन ने जुटाए थे 20 लाख

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट से जुड़ा एक और अपडेट मिला है। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपए जुटाए, जो उमर को दिए थे। बाद में उन्होंने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से IED तैयार करने के लिए 3 लाख रुपए का 20 क्विंटल से ज्यादा NPK फर्टिलाइजर खरीदा था। उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद भी था। उमर ने सिग्नल ऐप पर 2-4 सदस्यों वाला एक ग्रुप बनाया था।

08:10 AM13 नवम्बर 2025

कार ब्लास्ट से पहले तुर्कमान मस्जिद गया था उमर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उमर का एक नया फुटेज मिला है, जिसमें वह पुरानी दिल्ली की फैज इलाजी तुर्कमान मस्जिद में नजर आया है। यह दावा किया जा रहा है कि उमर करीब 10 मिनट तक मस्जिद में ही था। इसके बाद वह कार को ब्लास्ट के लिए लेकर निकल गया था।

फुटेज में उमर बिना मास्क के दिखाई दे रहा है, इससे पुलिस को चेहरे की मदद से उसकी पहचान करने में मदद मिली। फुटेज में उमर को काली पैंट और काला स्वेटर पहने हुए देखा जा सकता है, जो सोमवार दोपहर करीब 2:34 बजे मस्जिद और उसके परिसर में नंगे पैर घूमते हुए दिखाई दे रहा है।

इस बात की जांच की जा रही है कि उमर मस्जिद में क्यों गया। क्या उसकी वहां किसी से मुलाकात हुई थी। फुटेज का एनालिसिस करने वाले जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि उमर चिंतित लग रहा था और चलते समय बार-बार पीछे मुड़ रहा था।

07:51 AM13 नवम्बर 2025

दो साल से विस्फोटक जमा कर रही थी शाहीन

दिल्ली धमाका करने वाले आतंकियों का ग्रुप फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से संचालित हो रहा था। सूत्रों के मुताबिक धमाकों की साजिश जनवरी से की जा रही थी। फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन शाहिद ने बताया कि वह पिछले दो साल से विस्फोटक जमा कर रही थी।

शाहीन और उसके साथियों को मिलाकर एक व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल बनाया गया था। यानी इसमें पेशेवर लोगों को शामिल किया गया था। इसमें शामिल आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद नाम के संगठनों से जुड़े थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here