LIVE: राघोपुर में फिर पलटा गेम, तेजस्वी यादव ने किया शानदार ‘कमबैक’

राघोपुर (वैशाली)। राघोपुर बिहार की सबसे चर्चित सीट (Raghopur Seat Election Result 2025) में से एक है। यहां से लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav Election Result 2025) चुनाव लड़ रहे हैं। तेजस्वी को बीजेपी के प्रत्याशी सतीश कुमार (BJP Satish Kumar Raghopur Election Result 2025) चुनौती दे रहे हैं।

Advertisement

वहीं, इस सीट पर लड़ाई इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की टिकट पर राघोपुर से चंचल कुमार चुनावी मैदान में हैं। तेजस्वी के भाई तेजप्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल ने प्रेम कुमार को यहां से उतारा। आज नतीजों से साफ हो जाएगा कि राघोपुर का ताज किसके सिर सजेगा।

राघोपुर विधानसभा का ताजा अपडेट्स-

छठा राउंड

छठे राउंड की काउंटिंग के बाद तेजस्वी यादव ने कमबैक कर लिया है। वो 219 सीटों से आगे चल रहे हैं।

चौथा राउंड

तेजस्वी प्रसाद यादव राजद – 14583

सतीश कुमार भाजपा – 17599

3016 से सतीश कुमार आगे

तीसरा राउंड

तीसरे राउंड में भाजपा के सतीश कुमार 1273 से आगे। तेजस्वी पीछे।

पहला राउंड

  • तेजस्वी प्रसाद यादव राजद 4463
  • सतीश कुमार भाजपा 3570

क्यों खास है राघोपुर सीट?

राघोपुर विधानसभा हॉट सीट मानी जाती है। पूर्व विधायक सतीश कुमार वर्ष 2010 में जदयू उम्मीदवार के रूप में राघोपुर से प्रत्याशी थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को इसी क्षेत्र से पहली बार पराजित कर विधायक निर्वाचित हुए थे। उसके बाद वर्ष 2015 एवं 2020 में तेजस्वी यादव से सतीश कुमार पराजित हो गए थे। इस बार फिर सतीश कुमार भाजपा उम्मीदवार हैं।

राघोपुर सीट का समीकरण

राघोपुर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। जिला वैशाली लगता है। ये हाजीपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1977 में हुए चुनाव में यहां जनता पार्टी के बाबूलाल शास्त्री ने चुनाव जीता था। 2020 में आरजेडी के तेजस्वी यादव यहां से लगातार दूसरी बार विधायक बने। इस सीट पर लालू यादव के परिवार का दबदबा रहता है।

राघोपुर बिहार के वैशाली जिले का सामुदायिक विकास खंड है। यह गंगा नदी की दो धाराओं के मध्य स्थित नदी द्वीप है। यह पीपा पुल की सहायता से पटना से जुड़ता है। यहां पर कई गांव हैं- जैसे जुड़ावनपुर करारी, जुड़ावनपुर बरारी, बीरपुर, लाल दियर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here