सुसाइड बॉम्बिंग को ओवैसी ने बताया इस्लाम में हराम, डॉ. डेथ ने बताया था शहादत

नई दिल्लीः एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी डॉ. उमर नबी की कड़ी निंदा की। सुसाइड बॉम्बिंग को शहादत बताने पर ओवैसी ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। दिल्ली के संदिग्ध डॉ. उमर नबी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह सुसाइड बॉम्बिंग की वकालत करता नजर आ रहा है। उमर नबी आत्मघाती हमले को ‘शहादत’ बताने और ऐसे हमलों को ‘गलत समझा गया’ कहकर जायज ठहराने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।

Advertisement

इस्लाम में आत्महत्या सख्त तौर पर हराम: ओवैसी

इस पर ओवैसी ने कहा कि इस्लाम में आत्महत्या सख्त तौर पर हराम है और निर्दोषों की हत्या एक भारी गुनाह है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी धार्मिक सिद्धांत में आम नागरिकों के खिलाफ हिंसा की अनुमति नहीं है। ओवैसी ने जोर देकर कहा कि ऐसे बयानों को न धर्म के नाम पर और न किसी वैचारिक बहाने से सामान्य बनाया जा सकता है।

सीधा-सीधा आतंकवाद

ओवैसी ने उमर नबी की दलीलों को बेहद खतरनाक और भ्रामक बताया और कहा कि इसमें गलत समझे जाने जैसा कुछ नहीं है। यह सीधा-सीधा आतंकवाद है और इसके अलावा कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि नबी की बातें इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ हैं और देश के कानून का भी खुला उल्लंघन करती हैं।

वीडियो में डॉक्टर उमर नबी यह तर्क देता दिखता है कि जिसे आम तौर पर आत्मघाती हमला कहा जाता है, उसे इस्लाम में शहादत का मिशन समझा जाना चाहिए। उसने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों को लेकर कई बहसें और आपत्तियां मौजूद हैं। नबी का दावा था कि ऐसे ऑपरेशन में व्यक्ति जानबूझकर तय समय और जगह पर अपनी मौत को स्वीकार करता है, यानी मौत की नैसर्गिक अनिश्चितता को वह खुद तोड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here