PM ने किया स्वागत ‘कल का इंतजार है…’, कार में सवार मोदी-पुतिन की सेल्फी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर शानिवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति की पालम हवाई अड्डे पर अगवानी की। पुतिन के सम्मान में हवाई अड्डे पर संगीत और नृत्य के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही टोयोटा कार में साथ सफर करते नजर आए। तीन महीने में यह दूसरी बात है जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने कार साझा की है।

Advertisement

सितंबर में दोनों नेताओं ने कार साझा की थी
इससे पहले सितंबर में तियानजिन शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब एक ही कार में सवार होकर शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। उस समय वैश्विक कूटनीति की सभी औपचारिकताओं को पीछे छोड़ दिया था। आज एक बार फिर दोनों नेता एक साथ कार में नजर आए। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की इस भारत यात्रा पर पूरी दुनिया का निगाहें हैं।

इस गर्मजोशी पर क्रेमलिन ने दी प्रतिक्रिया
इसी बीच पीएम मोदी की अगवानी को लेकर क्रेमलिन की ओर से बयान जारी किया गया है। क्रेमलिन ने कहा कि पीएम मोदी का विमान के पास पर जाकर पुतिन से मिलने का निर्णय अप्रत्याशित था और रूसी अधिकारियों को इसकी पहले से सूचना नहीं दी गई थी। यूक्रेन युद्ध के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति पुतिन आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। इसके बाद पुतिन पीएम मोदी के आवास पर आयोजित एक अनौपचारिक रात्रिभोज में शामिल होंगे।

यहां देखें राष्ट्रपति पुतिन का पूरा शेड्यूल: 

4 दिसंबर को राष्ट्रपति पुतिन का कार्यक्रम 
राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर की शाम में नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वह पीएम मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच सात लोक कल्याण मार्ग (पीएम आवासा) पर अनौपचारिक वार्ता होगी और इसके बाद पुतिन निजी रात्रिभोज में शामिल होंगे।

पुतिन का 5 दिसंबर का कार्यक्रम

  • भारत दौरे के दूसरे दिन व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में शामिल होंगे। बता दें कि प्रतिनिधिमंडलों की बैठक में कुछ प्रमुख उद्योगपति भी शामिल हो सकते हैं।
  • शुक्रवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर पुतिन राष्ट्रपति भवन में भोज में शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को के लिए रवाना होंगे।

Putin India Visit LIVE Updates: रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे पर शशि थरूर का बयान

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “यह बेहद महत्वपूर्ण है। यह एक महत्वपूर्ण रिश्ता है, और लंबे समय से रहा है। आज की अशांत दुनिया में जहां कई रिश्ते अनिश्चित हो गए हैं, हमारे मौजूदा रिश्तों को मजबूत करना जरूरी हो जाता है। किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि इसका असर दूसरे देशों के साथ हमारे रिश्तों पर पड़ेगा, क्योंकि भारत में विभिन्न सरकारोंके साथ स्वतंत्र संबंध रखने की क्षमता है। हम एक ऐसा राष्ट्र हैं जिसने हमेशा संप्रभु स्वायत्तता में विश्वास किया है।

अपनी मित्रता, अपनी साझेदारियों और अपने राष्ट्रीय हितों को तय करने की हमारी स्वायत्तता हमारे डीएनए में समाहित है। हाल के वर्षों में, विशेष रूप से दो क्षेत्रों में, रूसी मित्रता का महत्व सिद्ध हुआ है। हाल के वर्षों में हमें रूस से काफ़ी तेल और गैस मिली है, और रूस से रक्षा आयात का महत्व ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक बार फिर प्रदर्शित हुआ, जब S-400 ने हमें दिल्ली सहित हमारे शहरों को निशाना बनाने वाली कई पाकिस्तानी मिसाइलों से बचाया, अगर इस बैठक के दौरान समझौते होते हैं, तो यह एक महत्वपूर्ण रिश्ते को मज़बूत करने का एक हिस्सा है, जो मेरे विचार से, रूस के साथ संबंधों की कीमत पर नहीं आता है। अमेरिका या चीन।”

पुतिन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी का द्वीट

पुतिन को रिसीव करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार है। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ हुआ है।

एक ही कार में सवार हुए पुतिन-पीएम मोदी

Putin India Visit LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से रवाना होते हुए एक ही कार में सवार दिख। राष्ट्रपति पुतिन भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। वह 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

Putin India Visit LIVE Updates: भारत-रूस ट्रेड डील पर रूसी मंत्री का बयान

रूस के आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव ने कहा, रूस व्यापार आदान-प्रदान बढ़ाने में रुचि रखता है। हम रूसी बाजार में भारतीय उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाने में रुचि रखते हैं, और व्यापार संतुलन में रुचि रखते हैं।हम भारतीय उत्पादों को खरीदने में बहुत रुचि रखते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here